
1 / 8
Janhvi Kapoor Net Worth: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जान्हवी कपूर कई दिलों पर राज करती हैं. अपनी मां श्रीदेवी की तरह वे भी बॉलीवुड में काफी हिट हुई हैं. लेकिन क्या आप इनकी नेटवर्थ जानती हैं? यह अपनी मां की तरह करोडों की मालकिन हैं. आइए जानते हैं.

2 / 8
बॉलीवुड की खूबसूरत और मेहनती अभिनेत्री जान्हवी कपूर आजकल हर तरफ चर्चा में हैं. श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी होने के कारण वो शुरू से ही सुर्खियों में रहीं, लेकिन अपनी मेहनत से उन्होंने खुद को एक बड़ी स्टार बना लिया है. (Credit- Pinterest)

3 / 8
आज जान्हवी कई बड़ी फिल्मों अहम हिस्सा रह चुकी हैं. उनकी कमाई और संपत्ति देखकर लोग हैरान हो जाते हैं. लेकिन जान्हवी सेल्फ मेड व्यक्तित्व हैं. तो चलिए जानते हैं कि जान्हवी कपूर की नेटवर्थ कितनी है और वो कितने करोड़ की मालकिन हैं. (Credit- Pinterest)

4 / 8
ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, जान्हवी कपूर की कुल नेटवर्थ लगभग 82 करोड़ रुपये है. कुछ जगहों पर इसे 58 से 60 करोड़ तक भी बताया जाता है, लेकिन ज्यादातर मीडिया रिपोर्ट्स में 2024-2025 के आंकड़े 82 करोड़ के आसपास ही दिखते हैं. ये रकम फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट और दूसरे कामों से आई है. (Credit- Pinterest)

5 / 8
जान्हवी एक फिल्म के लिए 5 से 10 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं. उनकी फिल्में जैसे 'देवारा', 'मिस्टर एंड मिसेज माही' और आने वाली 'परम सुंदरी' से अच्छी कमाई हो रही है. उन्होंने महज कुछ सालों में बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना ली है. (Credit- Pinterest)

6 / 8
जान्हवी की जिंदगी काफी शानदार है. मुंबई में उनका 65 करोड़ का डुप्लेक्स घर है, जहां वो पापा बोनी कपूर और बहन खुशी के साथ रहती हैं. चेन्नई में भी उनका बड़ा फैमिली घर है. इसके अलावा लग्जरी कारें जैसे लेक्सस और दूसरे महंगे सामान उनके पास हैं. (Credit- Pinterest)

7 / 8
जान्हवी की कमाई का एक बड़ा हिस्सा ब्रांड एंडोर्समेंट से भी हर साल आता है. इसके अलावा सोशल मीडिया से भी इनकी अच्छी खासी कमाई होती है. जान्हवी आज के समय में बॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रेसस में से एक हैं. इनकी काफी डिमांड है. (Credit- Pinterest)

8 / 8
भले ही वो स्टार किड हैं, लेकिन जान्हवी ने अपनी मेहनत से ये मुकाम हासिल किया है. शुरुआत में आलोचना हुई, लेकिन 'गुंजन सक्सेना', 'गुड लक जेरी' जैसी फिल्मों से उन्होंने सबको अपना हुनर दिखाया. आज वो नई पीढ़ी की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हैं. (Credit- Pinterest)