
1 / 7
बांग्लादेश की राजनीति में एक बार फिर मोहम्मद यूनुस को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. अंतरिम सरकार के प्रमुख के तौर पर भूमिका निभाने के बाद अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या उन्हें देश का अगला राष्ट्रपति बनाया जा सकता है. हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन राजनीतिक संकेत और सार्वजनिक बहस इस संभावना को और मजबूत कर रहे हैं.

2 / 7
नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस एक बार फिर चर्चा में हैं. बांग्लादेश की राजनीति में उनकी भूमिका को लेकर अटकलें तेज हैं कि क्या उन्हें देश का अगला राष्ट्रपति बनाया जा सकता है. मोहम्मद यूनुस को माइक्रोफाइनेंस और सामाजिक सुधारों का ग्लोबल चेहरा माना जाता है. अंतरिम सरकार के नेतृत्व के बाद अब उनके भविष्य की भूमिका पर देश-विदेश की नजरें टिकी हैं.

3 / 7
अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार के रूप में मोहम्मद यूनुस ने राजनीतिक स्थिरता लाने की कोशिश की. जब बांग्लादेश राजनीतिक संकट से गुजर रहा था, तब यूनुस को अंतरिम शासन की जिम्मेदारी सौंपी गई. उन्होंने निष्पक्ष चुनाव, कानून व्यवस्था और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्राथमिकता देने का दावा किया.

4 / 7
2026 के बांग्लादेश चुनाव के बाद जैसे-जैसे नई सरकार का गठन हुआ, वैसे-वैसे ये सवाल उठने लगा कि यूनुस आगे क्या भूमिका निभाएंगे. राष्ट्रपति पद को लेकर मीडिया, राजनीतिक दलों और बुद्धिजीवियों में अलग-अलग राय सामने आ रही है.

5 / 7
मोहम्मद यूनुस ने अलग-अलग राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों से बातचीत की. माना जा रहा है कि उनकी स्वीकार्यता सभी खेमों में है, यही वजह है कि राष्ट्रपति पद की अटकलें और मजबूत हो रही हैं.

6 / 7
कुछ लोग यूनुस को एक निष्पक्ष और सम्मानित चेहरा मानते हैं, जबकि कुछ का कहना है कि उन्हें सक्रिय राजनीति से दूरी बनाए रखनी चाहिए. सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर इस मुद्दे पर बहस जारी है. फिलहाल यूनुस या सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. लेकिन राजनीतिक संकेतों और चर्चाओं ने ये साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में बांग्लादेश की राजनीति में बड़ा फैसला हो सकता है.

7 / 7
अब सवाल उठता है कि आखिर यूनुस क्या चाहते हैं. इस बारे में बात करते हुए उनके प्रेस सेक्रेटरी शफीकुल आलम ने साफ कहा कि यूनुस राजनीति में रहना नहीं चाहते. उन्होंने बताया कि यूनुस अब अपने तीन जीरो के विजन- जीरो गरीबी, जीरो बेरोजगारी और जीरो कार्बन एमिशन को आगे बढ़ाना चाहते हैं. वह दुनिया भर में इस विचार को साझा करते हैं. युवाओं के साथ काम करने में भी उनकी दिलचस्पी है.
(All Photos Credit: Social Media)