
1 / 11
IPL 2026 Pre Season training Camp Schedule: आईपीएल 2026 का आगाज होने में अब चंद दिन रह गए हैं. फिलहाल शेड्यूल की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन 28 मार्च से आईपीएल 2026 का आगाज हो सकता है. सभी टीमें अपनी तैयारियों में जुट गई हैं. आइए सभी टीमों के प्री-सीजन ट्रेनिंग कैंप का पूरा शेड्यूल जानते हैं.

2 / 11
चेन्नई सुपर किंग्स ने 1 मार्च को नवलूर स्थित अपने हाई परफॉर्मेंस सेंटर में सहायक कोच एस. श्रीराम और राजीव कुमार के मार्गदर्शन में आधिकारिक तौर पर प्री-सीजन कैंप शुरू कर चुकी है. टीम छठे खिताब की तलाश में उतरेगी. कैंप में एमएस धोनी सरफराज खान और ऋतुराज गायकवाड़ जैसे स्टार खिलाड़ी भी शामिल हुए.

3 / 11
गुजरात टाइटंस ने 16 फरवरी को नाथद्वारा स्थित मिराज इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अपना प्री-सीजन कैंप आयोजित किया. कैंप में शुभमन गिल साई सुदर्शन भी मौजूद हैं.

4 / 11
पंजाब किंग्स का प्री-सीजन कैंप 15 मार्च से शुरू होने की उम्मीद है. इससे पहले पंजाब किंग्स 8 से 14 फरवरी तक अबूधाबी में प्री सीजन कैंप का आयोजन कर चुकी है.

5 / 11
सनराइजर्स हैदराबाद ने 1 मार्च को हैदराबाद में ट्रेनिंग कैंप शुरू किया, जिसमें अधिकतर भारतीय घरेलू क्रिकेट के नए खिलाड़ी शामिल हुए.

6 / 11
मुंबई इंडियंस का प्री सीजन कैंप 12-15 मार्च के आसपास शुरू होने की उम्मीद है.

7 / 11
साल 2008 की विजेता राजस्थान रॉयल्स 15 मार्च से जयपुर में अपना पहला प्री-सीजन ट्रेनिंग कैंप शुरू करेगी और मार्च के दूसरे सप्ताह तक पूरी टीम उपलब्ध हो सकती है.

8 / 11
3 बार की चैंपियन केकेआर 18 मार्च को कोलकाता में अपना प्री-सीजन प्रशिक्षण शुरू करेगी.

9 / 11
14 मार्च से अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स का ट्रेनिंग कैंप शुरू होने की उम्मीद है.

10 / 11
अपने पहले खिताब की तलाश में लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2026 में उतरेगी. ट्रेनिंग कैंप मार्च के पहले सप्ताह में लखनऊ में शुरू होने की उम्मीद है.

11 / 11
आईपीएल 2026 की तैयारियों के लिए 10 फरवरी से आरसीबी ने प्री-सीजन कैंप की शुरुआत की. जितेश शर्मा, वेंकटेश अय्यर और सुयश शर्मा जैसे प्रमुख खिलाड़ी कैंप में शामिल हुए.