
1 / 7
इमरान हाशमी इस वक्त ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जबरदस्त चर्चा में हैं और डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपना मजबूत दबदबा बना चुके हैं. नेटफ्लिक्स पर उनकी लगातार दो बड़ी रिलीज ने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा है. साल की शुरुआत उनके लिए बेहद शानदार रही है. पहले उनकी सीरीज ‘हक’ आई और उसके तुरंत बाद ‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब’ रिलीज हुई. दोनों ही शोज़ ने ओटीटी पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इमरान को डिजिटल स्पेस का नया ‘किंग’ बना दिया है.

2 / 7
नीरज पांडे के द्वारा बनाई गई वेब सीरीज ‘तस्करी: द स्मगलर्स’ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार सफलता हासिल की है. पिछले सप्ताह यह शो दुनिया के 20 देशों में नेटफ्लिक्स की टॉप 10 नॉन-इंग्लिश सीरीज की सूची में ट्रेंड करता रहा. खास बात यह रही कि इनमें से 10 देशों में यह नंबर 1 पोजिशन पर पहुंच गया, जो इसकी जबरदस्त लोकप्रियता को साफ दर्शाता है.

3 / 7
व्यूअरशिप के लिहाज से ‘तस्करी’ ने वह ऊंचाई छू ली है, जहां पहुंचना हर शो के लिए आसान नहीं होता. रिलीज के सिर्फ 12 दिनों के अंदर इस सीरीज ने बड़े-बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए. शुरुआती दो हफ्तों में ही इसे 50.6 मिलियन घंटों से ज्यादा देखा गया, जो इसकी जबरदस्त लोकप्रियता का सबूत है. इमरान हाशमी और नीरज पांडे की यह पेशकश इन दिनों दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है.

4 / 7
नेटफ्लिक्स के नवीनतम डेटा (19–25 जनवरी 2026) के अनुसार, इमरान हाशमी की वेब सीरीज ‘तस्करी’ ने अपने दूसरे सप्ताह में भी जबरदस्त सफलता कायम रखी है. इस दौरान सीरीज को लगभग 3.9 मिलियन व्यूज और कुल 21.2 मिलियन घंटे से ज्यादा वॉच टाइम मिला, जिससे यह नेटफ्लिक्स की ग्लोबल टॉप 10 नॉन-इंग्लिश शोज की रैंकिंग में तीसरे स्थान पर बनी रही. इस वीकली सूची में फिलहाल साउथ कोरियाई रोमांटिक कॉमेडी ‘Can This Love Be Translated?’ शीर्ष पायदान पर राज कर रही हैं.

5 / 7
'तस्करी’ की ओटीटी परफॉर्मेंस पर नजर डालें तो इसकी ओपनिंग बेहद दमदार रही. रिलीज के पहले ही हफ्ते में शो ने 5.4 मिलियन व्यूज और 29.4 मिलियन घंटों के वॉच टाइम के साथ सीधे नंबर 1 पोजिशन हासिल कर ली थी. दूसरे हफ्ते में हल्की गिरावट के बावजूद सीरीज की रफ्तार बनी रही इसे 3.9 मिलियन व्यूज और 21.2 मिलियन घंटे का वॉच टाइम मिला, जिससे यह ग्लोबल शॉर्ट्स में तीसरे स्थान पर मजबूती से टिकी हुई है.

6 / 7
तुलना के तौर पर देखें तो साल 2025 में नेटफ्लिक्स के चर्चित शो ‘ब्लैक वारंट’ ने अपने पूरे रन के दौरान करीब 9.8 मिलियन व्यूज जुटाए थे. वहीं दूसरी तरफ इमरान हाशमी की ‘तस्करी’ ने सिर्फ 12 दिनों में ही लगभग 9.3 मिलियन व्यूज हासिल कर लिए हैं. जिस तेजी से यह सीरीज आगे बढ़ रही है, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह जल्द ही पिछले साल के बड़े व्यूअरशिप रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकती है.

7 / 7
'तस्करी’ एक 7 एपिसोड वाली वेब सीरीज है, जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. इसका निर्देशन नीरज पांडे और राघव जयरथ ने मिलकर किया है. सीरीज की कहानी के साथ-साथ खास तौर पर इमरान हाशमी की अदाकारी को भी दर्शकों और समीक्षकों से खूब सराहना मिल रही है. उनके अलावा शरद केलकर, नंदीश सिंह संधू और अमृता खानविलकर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आते हैं. इस शो को IMDb पर 7.2 की रेटिंग मिली है, जो इसकी लोकप्रियता को दर्शाती है.