
1 / 6
Indian Cricketers Holi Celebration: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान रंगों का त्यौहार होली आ गया, लेकिन टूर्नामेंट की खुमारी के बीच यंग और लेजेंड क्रिकेटर्स ने होली मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. हर कोई अबीर, गुलाल और पिचकारी से खेल रहे हैं. इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. आइए जानते हैं इस पर्व में किस क्रिकेटर का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है.

2 / 6
टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा जिस तरह वॉटर पिस्टल हाथ में थामें झूम रहे हैं, उन्हें देखकर ऐसा लगता है कि उनका बचपन फिर से लौट गया है. वो पूरी तरह रंगों का खुमार में मशगूल नजर आ रहे हैं. भला ऐसे मौके को सेलिब्रेट करने में पीछे कौन रहे.

3 / 6
आईपीएल 2026 से पहले गुजरात टाइटंस के क्रिकेटर्स शाहरुख खान और साई सुदर्शन एक साथ होली की मस्ती करते हुए नजर आए. ये तस्वीर गुजरात फ्रेंचाइजी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए पोस्ट की है. इन्होंने चेहरे पर इतना गुलाल लगाया है, कि पहचनना मुश्किल हो रहा है.

4 / 6
इरफान पठान भी होली की मस्ती में कहां पीछे रहने वाले हैं, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर सेलिब्रेशन का वीडियो पोस्ट किया है. वो दोस्तों और करीबियों के साथ रंगों का त्यौहार मनाते हुए नजर आ रहे हैं. पिचकारी ने उन्हें पूरी तरह भिगा दिया है.

5 / 6
क्रिकेटर से कमेंटेटर बने आकाश चोपड़ा ने टी20 वर्ल्ड कप के बीच अपने पूरे परिवार के साथ होली का पावन पर्व मनाया. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम में वाइफ आकाशी माथुर और बेटी आरना के साथ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें सभी बेहद खुश नजर आ रहे हैं

6 / 6
गुजरात टाइटंस के धाकड़ ऑलराउंडर राहुल तेवतिया ने भी होली का जमकर लुत्फ उठाया है. वो दोस्तों के बीच रंगों का त्यौहार मना रहे हैं. आईपीएल 2026 में उन्हें बेहतर परफॉर्मेंस की उम्मीद होगी, हालांकि उससे पहले वो जश्न का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते.