बिहार के नए मुख्यमंत्री कब लेंगे शपथ? तेज प्रताप यादव ने किया बड़ा खुलासा, एक फोटो ने भी मचा रखी है खलबली

नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सांसद के पद की शपथ ग्रहण करेंगे। इसके साथ ही बिहार को नया मुख्यमंत्री देने की कवायद भी तेज हो गई है। यूं तो मुख्यमंत्री पद के लिए कई दावेदार हैं, लेकिन एक दावेदार रेस में सबसे आगे हैं और उनके नाम पर हाईकमान की मुहर भी लग गई है। आइए जानते हैं कि नए मुख्यमंत्री कब शपथ ग्रहण करेंगे?

Samrat Choudhary (1)
1 / 5

जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने बिहार के नए मुख्यमंत्री का नाम बताया है। पत्रकारों के द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि वे बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में किसे देखना चाहते हैं? वहीं बिहार में BJP का पहला सीएम चुनने के लिए शुक्रवार को दिल्ली में बैठक हुई, जिसमें नायब सिंह सैनी और केशव प्रसाद मौर्य के साथ सम्राट चौधरी नजर आए। तीनों की एक फ्रेम में देखकर सियासी गलियारों में अटकलों का दौर तेज हो गया है।

विज्ञापन

सम्राट चौधरी को तेज प्रताप यादव का समर्थन

सम्राट चौधरी को तेज प्रताप यादव का समर्थन2 / 5

सम्राट चौधरी बतौर मुख्यमंत्री 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण कर सकते हैं। इससे पहले 14 अप्रैल को नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे और 10 अप्रैल को वे राज्यसभा सांसद का पद ग्रहण करेंगे। बता दें कि तेज प्रताप यादव भी बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को देखते हैं। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बनें, मैं उनको सपोर्ट करता हूं।

विज्ञापन

निशांत कुमार पर क्या बोले तेज प्रताप यादव?

निशांत कुमार पर क्या बोले तेज प्रताप यादव?3 / 5

तेज प्रताप यादव ने निशांत कुमार को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि निशांत मुझसे उम्र में बड़े हैं और मैं उनकी इज्जत करता हूं, लेकिन उनकी राजनीतिक पारी अभी-अभी शुरू हुई है। उनको अभी ज्यादा अनुभव नहीं है, न ही उनको राजनीति के दांव-पेंच पता हैं। राजनीति में उनका अनुभव निल बट्टे सन्नाटा है, उन्हें अभी बहुत कुछ सीखना है।

तेजस्वी यादव के बयान पर तेज प्रताप का पलटवार

तेजस्वी यादव के बयान पर तेज प्रताप का पलटवार4 / 5

तेजप्रताप यादव ने पटना में मीडिया से बातचीत में बताया कि उनकी पार्टी जनशक्ति जनता दल के संगठन का विस्तार जारी है। जिलाध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। वहीं तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार करते हुए तेज प्रतान ने कहा कि बिहार की जनता गरीब नहीं, दिल से अमीर है। तेजस्वी यादव को बयानबाजी से बचना चाहिए और शब्दों का इस्तेमाल सही करना चाहिए।

विज्ञापन

परिवारवाद के आरोपों पर तेज प्रताप यादव का बयान

परिवारवाद के आरोपों पर तेज प्रताप यादव का बयान5 / 5

तेज प्रताप यादव ने कहा कि JDU और RJD पर हमेशा से परिवारवाद का आरोप लगाते रहते हैं। अब निशांत कुमार राजनीति में आ गए हैं, लेकिन मैं अब RJD में नहीं हूं और मैं अपनी जनशक्ति जनता दल को परिवारवाद वाली पार्टी नहीं बनने दूंगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन