वैष्णो देवी यात्रा फिर शुरू, 'जय माता दी' के जयकारों से गूंजी त्रिकुटा पहाड़ी
भारी भीड़ के चलते कल रोकी गई वैष्णो देवी यात्रा अब दोबारा शुरू हो गई है. श्रद्धालु भवन की ओर बढ़ रहे हैं.

माता वैष्णो देवी की यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है. भारी भीड़ के कारण अस्थायी रूप से रोकी गई यात्रा को अब फिर से सुचारू रूप से शुरू कर दिया गया है.
भक्तों में उत्साह
2 / 6नवरात्र के पावन मौके पर बुलावा आने से श्रद्धालु बेहद खुश हैं. जयकारों के साथ अपनी यात्रा पूरी कर रहे हैं.
RFID कार्ड से निगरानी
3 / 6भीड़ को कंट्रोल करने के लिए श्राइन बोर्ड RFID आधारित यात्रा कार्ड का इस्तेमाल कर रहा है ताकि यात्रियों की संख्या पर नजर रहे.
हाईटेक सुरक्षा घेरा
4 / 6प्रशासन ने सुरक्षा के लिए मल्टी-लेयर सिक्योरिटी ग्रिड और आधुनिक तकनीक तैनात की है ताकि कहीं भी जाम जैसे हालात न बनें.
श्राइन बोर्ड की अपील
5 / 6बोर्ड के सीईओ ने यात्रियों से धैर्य रखने और प्रबंधन में सहयोग करने की अपील की है ताकि दर्शन शांतिपूर्वक हो सकें.
दिव्यांगों को प्राथमिकता
6 / 6दिव्यांग श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए श्राइन बोर्ड ने विशेष इंतजाम किए हैं ताकि उन्हें दर्शन में कोई परेशानी न हो.