कैसे बहुमत के पार पहुंचे थलापति? जानें विजय के मुख्यमंत्री बनने की इनसाइड स्टोरी

अभिनेता से नेता बने टीवीके प्रमुख विजय थलापति को राज्यपाल ने तमिलनाडु में सरकार बनाने की मंजूरी दे दी है. विजय कल मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. कई दलों के समर्थन के बाद टीवीके ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है.

Tamilnadu CM Vijay Thalapathy
1 / 6
Credit: Social Media

विज्ञापन

राज्यपाल ने दी मंजूरी

राज्यपाल ने दी मंजूरी 2 / 6

अभिनेता और तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) प्रमुख विजय थलापति अब तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. राज्यपाल आर.एन. अरलेकर ने 118 विधायकों के समर्थन पत्र के बाद विजय को सरकार बनाने की मंजूरी दे दी है और अब उनका शपथ ग्रहण समारोह कल दोपहर 3.15 बजे होगा.

विज्ञापन

118 विधायकों का मिला समर्थन

118 विधायकों का मिला समर्थन3 / 6

हाल ही में हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके ने शानदार प्रदर्शन किया. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 108 सीटों पर टीवीके ने जीत हासिल की है. सरकार बनाने के लिए समर्थन देने वाले विधायकों में कांग्रेस के 5 विधायक, जबकि सीपीआई, सीपीएम, वीसीके और आईयूएमएल के 2-2 विधायक शामिल हैं.

अब बनेगी बहुमत की सरकार

अब बनेगी बहुमत की सरकार4 / 6

टीवीके ने चुनाव में 108 सीटें जीती थीं, लेकिन विजय को अपनी एक सीट छोड़नी है, जिसके बाद पार्टी की प्रभावी संख्या 107 रह जाएगी. सहयोगी दलों के 13 विधायकों के समर्थन के साथ टीवीके के पास अब कुल 120 विधायकों का समर्थन पहुंच गया है.

विज्ञापन

पूरा हुआ थलापति का सपना

पूरा हुआ थलापति का सपना 5 / 6

तमिलनाडु विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 118 विधायकों का समर्थन जरूरी है और टीवीके यह आंकड़ा दो सीटों से पार कर चुकी है. विजय की यह राजनीतिक सफलता तमिलनाडु की पारंपरिक द्रविड़ राजनीति में एक बड़े बदलाव के संकेत के तौर पर देखी जा रही है.

विजय से कहां हुई थी चूक?

विजय से कहां हुई थी चूक?6 / 6

दरअसल, विजय को जब 108 सीटें मिलीं तो उन्हें अपने ही विधायकों के दम पर सरकार बनाने का दावा पेश कर देना चाहिए था. लेकिन उन्होंने कांग्रेस से हाथ मिलाते हुए कांग्रेस के विधायकों के हस्ताक्षर भी जोड़ दिए. जैसे ही विजय ने कांग्रेस के नाम शामिल किए, उनका दावा ‘सिंगल लार्जेस्ट पार्टी’ के बजाय ‘गठबंधन’ का बन गया. राज्यपाल ने उन्हें ये कहकर वापस भेज दिया कि अगर आप सरकार बनाने के लिए गठबंधन का दावा पेश कर रहे हैं तो 118 विधायकों का समर्थन लेकर आइए. इसके बाद विजय ने बड़ी ही मेहनत से बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया और अब सरकार बनाने जा रहे हैं. (All Photos Credit: Social Media)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन