दिल्लीवालों के लिए बड़ी खबर! इस दिन तक बंद रहेगा सहारनपुर हाईवे तक जाने वाला ये रास्ता, जानें क्या है वजह?

दिल्लीवासियों के लिए बड़े काम की खबर है। एक मेन रोड को अगले 20 दिन के लिए बंद किया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) से बातचीत के बाद दिल्ली पुलिस ने एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, जिसे फॉलो करना बेहद जरूरी है।

tarffic advisory
1 / 6

ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास में खजूरी चौक के पास वाली सर्विस रोड को 21 मई तक बंद रहेगी। यह बंद अस्थायी होगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) इस सड़क को चौड़ा कर रहा है, इसलिए वाहनों की आवाजाही बंद की गई।  

विज्ञापन

50 मीटर सड़क चौड़ी होगी

50 मीटर सड़क चौड़ी होगी 2 / 6

ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर तक जाने वाले इस रास्ते को 50 मीटर तक चौड़ा किया जा रहा है। क्योंकि इस रास्ते पर जाम लगा रहता था, क्योंकि रास्ता काफी संकरा था। काफी समय से लोग इसे लेकर शिकायतें भी कर रहे थे।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने दिए थे आदेश

केंद्रीय मंत्री ने दिए थे आदेश3 / 6

केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने सांसद मनोज तिवारी के साथ करीब 15 महीने पहले खजूरी चौक का निरीक्षण किया था। सड़क की हालत देखकर उन्होंने ही इस सर्विस रोड को चौड़ा करने के आदेश दिए थे। जिस पर अब अमल किया जा रहा है, इसलिए सड़क बंद की गई है।

ट्रैफिक जाम से परेशान थे लोग

ट्रैफिक जाम से परेशान थे लोग4 / 6

बता दें कि खजूरी चौक के पास 50 मीटर सर्विस रोड करीब 12 मीटर चौड़ी है। इस चौक से पीछे सड़क करीब 20 मीटर चौड़ी है। चौक के पास सर्विस रोड संकरी होने से लोग जाम से तंग थे। खजूरी चौक के पास दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून हाईवे का ढलान है, जिस कम किया जा रहा है।

विज्ञापन

मशीनों से चौड़ी की जा रही सड़क

मशीनों से चौड़ी की जा रही सड़क5 / 6

बता दें कि NHAI मशीनों के जरिए सड़क का चौड़ा कर रहा है। पूरी सर्विस रोड करीब 20 मीटर चौड़ी की जानी है। सांसद मनोज तिवारी की तरफ से आनंद त्रिवेदी कामकाज की निगरानी कर रहे हैं। वे कहते हैं कि खजूरी चौक को ट्रैफिक जाम फ्री बनाने की योजना है।

बस 20 दिन झेलनी पड़ेगी परेशानी

बस 20 दिन झेलनी पड़ेगी परेशानी6 / 6

NHAI के अनुसार, खूजरी चौक की सड़क चौड़ी हो जाएगी तो जाम नहीं लगेगा। सबसे बड़ा फायदा तो स्थानीय लोगों का होगा, जिनके घरों के बाहर वाहनों की लाइन नहीं लगेगी। लोगों को घंटों जाम में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। इसलिए सिर्फ 20 दिन की किल्लत उठा लो।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन