Toll Tax Rate Hike: टोल टैक्स हुआ महंगा, आज से देने होंगे ज्यादा पैसे, जानें कहां-कितने रुपये लगेंगे?

Toll Tax Rate Hike: एक्सप्रेसवे पर सफर करने वालों को आज एक अप्रैल 2026 से टोल टैक्स महंगा होने का झटका लग रहा है। आज से दिल्ली से जुड़े एक्सप्रेसवे पर सफर करना महंगा हो गया है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने टोल टैक्स की दरों को बढ़ाकर एक अप्रैल से लागू कर दिया है।

Toll Plaza
1 / 6

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, दिल्ली-द्वारका एक्सप्रेसवे, दिल्ली-जयपुर हाईवे और गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर टोल की दरें बढ़ा दी है। ऐसे में आज से दिल्ली , नोएडा , गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, आगरा, गुरुग्राम, जयपुर के बीच यात्रा करने वाले लोगों को ज्यादा टोल टैक्स देना होगा।

विज्ञापन

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर नया टोल टैक्स रेट

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर नया टोल टैक्स रेट2 / 6

बता दें कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सराय काले खां से मेरठ तक कारों, जीपों और वैन को 175 रुपये टोल देना पड़ेगा। वहीं इंदिरापुरम से मेरठ तक का टोल 120 रुपये होगा, वहीं वापसी में 189 रुपये लगेंगे। हल्के कमर्शियल वाहनों और मिनीबस आदि को 285 रुपये टोल देना होगा। वहीं वापसी में 425 रुपये लगेंगे। बसों और ट्रकों को 595 रुपये टोल देना होगा, वहीं वापसी में 890 रुपये लगेंगे। इसके अलावा दसना से मेरठ तक एक तरफ का टोल टैक्स 80 रुपये लगेगा।

विज्ञापन

दिल्ली द्वारका एक्सप्रेसवे पर नया टोल टैक्स रेट

दिल्ली द्वारका एक्सप्रेसवे पर नया टोल टैक्स रेट3 / 6

बता दें कि आज से दिल्ली द्वारका एक्सप्रेसवे पर बने बिजवासन टोल प्लाजा पर एक तरफ का टोल टैक्स 5 रुपये ज्यादा यानी 225 रुपये देना होगा। वहीं अगर 24 घंटे के अंदर वापसी होती है तो 340 रुपये देने होंगे। हल्के कमर्शियल वाहनों को 355 की बजाय 365 रुपये देने होंगे। वहीं वापसी पर 550 रुपये टोल देना होगा। ट्रक और बस के लिए टोल टैक्स 20 रुपये बढ़ा है। अब 745 रुपये की बजाय 765 रुपये देने होंगे और आने-जाने पर 1150 रुपये लगेंगे। 3 एक्सेल वाले वाहनों को 815 की बजाय 835 रुपये देने होंगे और आने-जाने पर 1255 रुपये देने होंगे।

जयपुर हाईवे पर 5 से 15 रुपये बढ़ा टोल टैक्स

जयपुर हाईवे पर 5 से 15 रुपये बढ़ा टोल टैक्स4 / 6

बता दें कि आज एक अप्रैल से दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित खेड़की दौला टोल प्लाजा पर कार और जीप के लिए 95 रुपये की बजाय 100 रुपये टोल देना देना होगा। हल्के कमर्शियल वाहनों को 155 रुपये की बजाय 160 रुपये टोल दोना होगा। बसों और ट्रकों को भी 5 रुपये ज्यादा यानी 335 रुपये टोल देना होगा। 3 एक्सेल वाले वाहनों को 10 रुपये ज्यादा यानी 370 रुपये टोल देना होगा। वहीं इनसे भारी वाहनों का टोल 15 रुपये बढ़ाया गया है।

विज्ञापन

गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर भी टोल दरों में बढ़ोतरी

गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर भी टोल दरों में बढ़ोतरी5 / 6

बता दें कि आज एक अप्रैल से गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर बने घामडौज टोल प्लाजा पर भी टोल का रेट बढ़ा है। आज से कार और जीप के लिए 125 रुपये की बजाय 130 रुपये टोल देना होगा। हल्के कमर्शियल वाहनों को 205 रुपये की बजाय 210 रुपये टोल देना होगा। बसों और ट्रकों को 10 रुपये ज्यादा यानी 440 रुपये टोल देना होगा। 3 एक्सेल वाले वाहनों को 10 रुपये ज्यादा 480 रुपये टोल देना होगा। वहीं भारी वाहनों के शुल्क में 15 रुपये ज्यादा यानी 675 की बजाय 690 रुपये टोल देना होगा।

दिल्ली-आगरा हाईवे पर भी टोल टैक्स बढ़ाया गया

दिल्ली-आगरा हाईवे पर भी टोल टैक्स बढ़ाया गया6 / 6

बता दें कि आज एक अप्रैल से दिल्ली-आगरा हाईवे पर बने गदपुरी और कोसी कलां-करमन बॉर्डर पर बने दोनों टोल बैरियर पर ज्यादा टोल देना होगा। फरीदाबाद के रास्ते मथुरा, वृंदावन, कोकिला वन परिक्रमा, गोवर्धन और आगरा से आने जाने वाली कारों और जीपों को गदपुरी टोल प्लाजा पर एक तरफ के लिए 125 रुपये की बजाय 130 रुपये देने होंगे। वहीं दोनों तरफ के 190 रुपये लगेंगे। करमन टोल प्लाजा पर कार-जीप और हल्के वाहनों के लिए एक तरफ के 95 रुपये की बजाय 100 रुपये देने होंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन