27 अप्रैल से इस राज्य में गर्मी की छुट्टियां, सरकारी-प्राइवेट स्कूल रहेंगे बंद

Summer Vacations: समर वैकेशंस को ऐलान आमतौर पर 25 मई या एक जून के आसपास होता है, लेकिन भीषण गर्मी को देखते हुए ओडिशा सरकार ने राज्यभर के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए गर्मियों की छुट्टियां पहले ही घोषित कर दी हैं. जानें, कब से हैं ओडिशा में समर वैकेशंस?

IMD Heatwave Alert
1 / 5
Credit: News24

Summer Vacations: भीषण गर्मी को देखते हुए ओडिशा सरकार ने  राज्यभर के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को 27 अप्रैल से बंद करने का ऐलान किया है. स्कूल और जन शिक्षा (SME) विभाग द्वारा समर वैकेशंस पहले दिए जाने के लिए पेश किए प्रस्ताव को सीएम मोहन चरण माझी ने छात्रों की सुरक्षा और भलाई को ध्यान में रखते हुए मंजूरी दे दी.

विज्ञापन

27 अप्रैल से बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान

27 अप्रैल से बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान2 / 5

ओडिशा में अब 27 अप्रैल से सभी प्राइवेट और सरकारी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे. मौसम विभाग के अलर्ट और कई जिलों में बढ़ते तापमान को देखते हुए सरकार ने छात्रों की भलाई के लिए समय से पहले शिक्षण संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया है.

विज्ञापन

परीक्षाएं अपने समय पर होंगी

परीक्षाएं अपने समय पर होंगी3 / 5

समर वैकेशंस पहले होने के ऐलान के बाद सरकार ने छात्रों से एक बात और स्पष्ट कर दी है कि परीक्षाएं अपने निधार्रित समय पर ही होंगी. इसके अलावा स्कूलों में पहले से चल रहीं परीक्षाएं, जनगणना काम पहले की तरह जारी रहेगा.

25 मई के बाद होती थीं समर वैकेशन

25 मई के बाद होती थीं समर वैकेशन4 / 5

स्कूलों में आमतौर पर समर वैकेशंस का ऐलान 25 मई या एक जून के बाद होता था, जिसे ओडिशा सरकार ने राज्य में भीषण गर्मी को देखते हुए 27 अप्रैल से करने का प्रस्ताव पेश किया. राज्य के कई जिलों में इन दिनों तापमान 40 के पार हो चुका है. राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश चंद्र पुजारी ने जल्द आंगनवाड़ी केंद्र भी बंद करने की बात कही.

विज्ञापन

ओडिशा में 45 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

ओडिशा में 45 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान5 / 5

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में ओडिशा के कई हिस्सों में तापमान बढ़कर 45 डिग्री के आसपास भी पहुंचेगा. अभी राज्य के 24 केंद्रों में तापमान 40 के पार चल रहा है. ऐसे में स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों का ऐलान होना छात्रों की भलाई के हिसाब से सरकार का सही फैसला है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन