Rajya Sabha Election: 26 सीटों पर चुनाव के बाद कैसी होगी राज्यसभा, कांग्रेस-BJP के कितने सांसद?

Rajya Sabha Election: चुनाव आयोग अगले महीने 18 जून को राज्यसभा की 24 सीट के लिए चुनाव कराएगा. इसके अलावा दो सीटों के लिए उपचुनाव भी होगा. 26 सीटों पर चुनाव के बाद कैसी होगी राज्यसभा, कांग्रेस-BJP के कितने सांसद?

Rajya Sabha Election.jpg
1 / 5

Rajya Sabha Election: राज्यसभा की जिन सीटों के लिए उपचुनाव होना है, उनमें एक महाराष्ट्र और एक सीट तमिलनाडु की है और जिन सीटों पर चुनाव होना है, उनमें 18 सीटें एनडीए के पास और 12 सीटें भाजपा के पास हैं. इस चुनाव से राज्यसभा के समीकरण में ज्यादा बदलाव के आसार नहीं है. हालांकि कांग्रेस को दो और भाजपा को एक सीट का लाभ हो सकता है.

विज्ञापन

किन दिग्गजों का कार्यकाल हो रहा खत्म

किन दिग्गजों का कार्यकाल हो रहा खत्म2 / 5

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन समेत अन्य दिग्गज नेताओं का राज्यसभा का कार्यकाल अगले दो महीने में खत्म होने वाला है, इसलिए चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 24 सीटों के लिए 18 जून को चुनाव करवाने की घोषणा की.

विज्ञापन

किस राज्य की कितनी सीटों पर होगा चुनाव

किस राज्य की कितनी सीटों पर होगा चुनाव3 / 5

18 जून को राज्यसभा में 24 सीटों पर होने वाले चुनाव में कर्नाटक, गुजरात और आंध्रप्रदेश की 4-4 सीटें, राजस्थान और मध्यप्रदेश की 3-3 सीट, झारखंड की दो सीट तथा मेघालय, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश एवं मिजोरम की एक-एक सीट शामिल हैं.

किस पार्टी के पास हैं कितनी सीटें

किस पार्टी के पास हैं कितनी सीटें4 / 5

राज्यसभा की जिन 26 सीटों पर चुनाव-उपचुनाव होने वाला है, उनमें एनडीए के पास 18 सीटें हैं और इनमें भी 12 सीटें भाजपा की हैं. कांग्रेस के पास 4 सीटें, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के पास 3, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पास एक सीट है. भाजपा की खाली होने वाली सीटों में गुजरात से तीन, कर्नाटक, मध्य प्रदेश एवं राजस्थान से दो-दो और अरुणाचल प्रदेश, झारखंड और मणिपुर से एक-एक सीट शामिल हैं.

विज्ञापन

किस पार्टी को हो सकता है कितना लाभ?

किस पार्टी को हो सकता है कितना लाभ?5 / 5

कांग्रेस के कर्नाटक से तीन, मध्य प्रदेश और राजस्थान से एक-एक सदस्य निर्वाचित हो सकते हैं. झारखंड में 56 विधायकों की संख्याबल के आधार पर कांग्रेस और सहयोगी दलों को राज्यसभा की दोनों सीटें मिल सकती हैं. 29 सदस्यों में से कांग्रेस के चार सदस्य सेवानिवृत्त हो रहे हैं,जबकि 113 सदस्यीय भाजपा के 12 सदस्य सेवानिवृत्त हो रहे हैं. कांग्रेस को एक सीट का फायदा और भाजपा को एक सीट का नुकसान हो सकता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन