Petrol Diesel Price Hike: बड़ा झटका! पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ, जानें कितने रुपये तक बढ़े दाम?

आज 15 मई की सुबह देशवासियों को बड़ा झटका लगा है। तेल कंपनियों ने आखिरकार पेट्रोल और डीजल का रेट बढ़ा ही दिया। जी हां, आज देश में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया, लेकिन बता दें कि कंपनियां हर रोज इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों, टैक्स सिस्टम और रुपये की स्थिति के अनुसार कीमतों में बदलाव करती हैं।

petrol-diesel price today
1 / 5

आज सुबह 6 बजे सरकार ने पेट्रोल-डीजल का रेट ढाई से 3 रुपये तक बढ़ा दिया है। पेट्रोल का रेट 3.14 रुपये और डीजल का रेट 3.11 रुपये प्रति लीटर बढ़ाया गया है। ऐसे में आज से पेट्रोल का रेट 97.77 रुपये और डीजल 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गया है। तेल कंपनियों ने मध्य रात्रि को ही पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ाने का ईमेल कर दिया था।

विज्ञापन

दूध-CNG के बाद बढ़े पेट्रोल के रेट

दूध-CNG के बाद बढ़े पेट्रोल के रेट2 / 5

बता दें कि पेट्रोल-डीजल का रेट बढ़ने के बाद अब लोगों की जेब पर बोझ और ज्यादा बढ़ गया है। इससे पहले अमूल और मदर डेयरी कंपनियों ने अपने दूध का रेट 2 रुपये बढ़ाकर झटका दिया था। वहीं कई शहरों में CNG का रेट भी बढ़ा है, जिससे लोगों का बजट बिगड़ा है।

विज्ञापन

कच्चे तेल के कारण बढ़ाने पड़े रेट

कच्चे तेल के कारण बढ़ाने पड़े रेट3 / 5

दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष निश्चल सिंघानिया ने के अनुसार, पेट्रोल-डीजल के रेट में बढ़ोतरी तेल कंपनियों के द्वारा इसलिए की गई है, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है और रुपया भी कमजोर है। इसका कारण मिडिल ईस्ट में छिड़ा अमेरिका-ईरान का युद्ध और इस युद्ध के कारण होर्मुज स्ट्रेट का ब्लॉक होना है। यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Purchase New Rule: अब इससे ज्‍यादा कीमत का नहीं भरवा सकते पेट्रोल और डीजल, जानें नया नियम

प्रधानमंत्री मोदी की खपत कम करने की अपील

प्रधानमंत्री मोदी की खपत कम करने की अपील4 / 5

बता दें कि जब से मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका की जंग शुरू हुई थी, तभी से पेट्रोल-डीजल महंगा होने की चर्चा हो रही थी। रविवार और सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील करके ईंधन महंगा होने के संकेत दे दिए। अपील के 2 दिन बाद आज 15 मई को साल 2022 के बाद पहली बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए गए।

विज्ञापन

तेल कंपनियों को भी हो रहा था घाटा

तेल कंपनियों को भी हो रहा था घाटा5 / 5

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल कीमतों में आए उछाल और अंडर रिकवरी के चलते ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को घाटा हो रहा है। कंपनियां रोजाना लगभग 1000 करोड़ रुपये का नुकसान उठा रही हैं। यह अंडर रिकवरी लगभग 1.98 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि तिमाही घाटा करीब 1 लाख करोड़ रुपये है। यह भी पढ़ें: Petrol-Diesel Latest Update: किस राज्य में होती है सबसे ज्यादा पेट्रोल डीजल की खपत; तेल खत्‍म हो जाए तो क्या है सरकार का प्लान B

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन