पासपोर्ट-वीजा के बिना नहीं मिलती देश के इस रेलवे स्टेशन में एंट्री, गिरफ्तार करके भेजा जा सकता है जेल

हवाई जहाज में सफर करने के लिए पासपोर्ट और किसी दूसरे देश में जाने के लिए वीजा की जरूरत पड़ती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में एक रेलवे स्टेशन में एंट्री करने के लिए भी पासपोर्ट और वीजा की जरूरत पड़ती है। अगर पासपोर्ट-वीजा के बिना घुसे तो जेल में जाना पड़ेगा?

Attari Railway Station
1 / 5

देशभर में करीब 8500 रेलवे स्टेशन हैं, लेकिन अटारी रेलवे स्टेशन में एंट्री करने के लिए पासपोर्ट और वीजा लेना पड़ेगा। यह रेलवे स्टेशन पंजाब के अमृतसर जिले में है और हर समय यह रेलवे स्टेशन कड़ी सुरक्षा के दायरे में रहता है। एंट्री के अनोखे नियम के कारण ही यह  देश का अनोखा रेलवे स्टेशन है।

विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान सीमा पर अटारी स्टेशन

भारत-पाकिस्तान सीमा पर अटारी स्टेशन2 / 5

बता दें कि अटारी श्याम सिंह रेलवे स्टेशन भारत-पाकिस्तान सीमा के बेहद करीब बना हुआ है और पाकिस्तान के लाहौर से कनेक्ट है। इसलिए यहां से आने-जाने वाले लोगों को पाकिस्तान का वैध वीजा और पासपोर्ट दिखाने के बाद ही एंट्री मिलती है। अगर ऐसा नहीं किया तो कानूनी कार्रवाई झेलनी पड़ सकती है।

विज्ञापन

पासपोर्ट-वीजा के बिना एंट्री पर जेल होगी

पासपोर्ट-वीजा के बिना एंट्री पर जेल होगी3 / 5

बता दें कि पासपोर्ट और वीजा के बिना अटारी रेलवे स्टेशन में एंट्री करने पर कानूनी कार्रवाई झेलनी पड़ सकती है। कानून के तहत बिना पासपोर्ट-वीजा एंट्री करने पर गिरफ्तार हो सकते हैं। जमानत मिलना भी मुश्किल हो सकता है। इसलिए यह रेलवे स्टेशन देश का सबसे संवेदनशील रेलवे स्टेशनों में से एक है।

अटारी स्टेशन पर सुरक्षा और शानदार सुविधाएं

अटारी स्टेशन पर सुरक्षा और शानदार सुविधाएं4 / 5

बता दें कि अटारी रेलवे स्टेशन पर 24 घंटे कड़ी सुरक्षा रहती है। हर यात्री के सामान की चेकिंग होती है। वहीं यहां कुलियों (पोर्टर) को आने की अनुमति नहीं है, इसलिए यात्रियों को अपना सामान खुद उठाना पड़ता है। स्टेशन छोटा है, लेकिन सुविधाओं से भरपूर है। यहां फूड कोर्ट है और LED स्क्रीन पर देशभक्ति के गाने चलते हैं।

विज्ञापन

अटारी स्टेशन से चलती थी समझौता एक्सप्रेस

अटारी स्टेशन से चलती थी समझौता एक्सप्रेस5 / 5

बता दें कि अटारी रेलवे स्टेशन भारत और पाकिस्तान के बीच अहम कड़ी है। कभी इस रेलवे स्टेशन से भारत-पाकिस्तान के बीच समझौता एक्सप्रेस ट्रेन चलती थी, जिसे सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया था। इस रेलवे स्टेशन से आने-जाने में अगर ट्रेन लेट होती है तो दोनों पक्षों को कई औपचारिकताएं पूरी करनी पड़ती हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन