Noida Airport New Update: नोएडा के जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन के पहले खुशखबरी, 6 लेन का एक्सप्रेसवे और एलिवेटेड रोड मंजूर
Noida International Airport: नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। इस महीने के आखिर में एयरपोर्ट का उद्घाटन हो सकता है और खुद प्रधानमंत्री मोदी इसे देश को समर्पित कर सकते हैं। इस बीच जेवर एयरपोर्ट की सुपरफास्ट कनेक्टिविटी के लिए जिले के 2 बड़े तोहफे मिल गए हैं।

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोट की तरह नोएडा के जेवर एयरपोर्ट को भी 2 एक्सप्रेसवे से कनेक्ट किया जाएगा। एयरपोर्ट को नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने की योजना है। इसके लिए नोएडा में एक नया एलिवेटेड रोड और 6 लेन का एक्सप्रेसवे बनाने ऐलान किया गया है, जो जिले के लिए बहुत बड़ा तोहफा है।
नोएडा विकास प्राधिकरण का ड्रीम प्रोजेक्ट
2 / 6प्रस्तावित 6 लेन का एक्सप्रेसवे चिल्ला एलिवेटेड रोड से सेक्टर-94 तक जाएगा। इस एक्सप्रेसवे से नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलेगी। नोएडा विकास प्राधिकरण ने महामाया फ्लाईओवर के पास बने चिल्ला एलिवेटेड रोड को सेक्टर-94 के गोलचक्कर से लिंक करना है, इसलिए एलिवेटेड रोड बनाने का प्लान है।
मैजेंटा मेट्रो लाइन के ऊपर एलिवेटिड रोड
3 / 6नोएडा विकास प्राधिकरण का प्रस्तावित एलिवेटेड रोड मैजेंटा लाइन मेट्रो ट्रैक के ऊपर से गुजरेगा। मैजेंटा लाइन मेट्रो ट्रैक की ऊंचाई करीब 17 मीटर है। वहीं नया एलिवेटेड रोड 22 मीटर तक की ऊंचाई से गुजरेगा। मेट्रो लाइन के ऊपर से एलिवेटिड रोड सेक्टर-94 के गोलचक्कर से बिना किसी बाधा के सीधे चलती रहेगी। इससे लाखों लोगों को कनेक्टिविटी मिलेगी।
दिल्ली-नोएडा आने जाने पर ट्रैफिक जाम
4 / 6नया एक्सप्रेसवे और एलिवेटिड रोड बनने से दिल्ली और नोएडा के ट्रैफिक जाम से लोग बचेंगे। ट्रैफिक जाम से बचने के बाद लोगों के लिए यमुना एक्सप्रेसवे तक जाना आसान हो जाएगा। इससे नोएडा एयरपोर्ट जाने वालों को फायदा होगा। एलिवेटिड रोड की लंबाई 2 किमी से ज्यादा होगी। चिल्ला एलिवेटेड रोड से उतरने वाले रैंप से यह एलिवेटिड रोड शुरू होगा।
नोएडा फिल्म सिटी रूट पर ट्रैफिक जाम
5 / 6बता दें कि नोएडा में फिल्म सिटी के रूट पर भी भारी ट्रैफिक जाम रहता है। सुबह और शाम को आते-जाते वक्त लोग जाम में फंसकर परेशान होते हैं। इसलिए रूट पर 6 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड बनाया जा रहा है। यह एलिवेटिड रोड मयूर विहार फ्लाईओवर से जुड़ते हुए महामाया फ्लाईओवर तक जाएगा, जिससे लोगों को जाम से छुटकारा मिलेगा।
यमुना एक्सप्रेसवे से दिल्ली की कनेक्टिविटी
6 / 6बता दें कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर पीक ऑवर में बहुत ट्रैफिक जाम रहता है। इसलिए नोएडा के सेक्टर-94 से सेक्टर-150 तक सिक्स लेन का 31 किलोमीटर का एक्सप्रेसवे भी बनना है। इसके बनने से दिल्ली और नोएडा के यात्री बिना ट्रैफिक जाम के यमुना एक्सप्रेसवे पहुंचेंगे। वहीं इस नए प्रोजेक्ट से जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक जाना आसान हो जाएगा।