क्या आपने देखा है देश का सबसे अमीर रेलवे स्टेशन? कमाई सुनकर रह जाएंगे हैरान

भारत में हजारों रेलवे स्टेशन हैं, लेकिन कमाई और यात्रियों की संख्या के मामले में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन सबसे आगे है. यह स्टेशन हर दिन लाखों यात्रियों को सेवा देता है और भारतीय रेलवे की कमाई में सबसे बड़ा योगदान देता है.

New Delhi Railway Station
1 / 7
Credit: Social Media

विज्ञापन

भारत का विशाल रेलवे नेटवर्क

भारत का विशाल रेलवे नेटवर्क2 / 7

भारत का रेलवे नेटवर्क दुनिया के सबसे बड़े और व्यस्त नेटवर्क में गिना जाता है. देशभर में 8000 से ज्यादा रेलवे स्टेशन फैले हुए हैं, जो छोटे गांवों से लेकर बड़े महानगरों तक को जोड़ते हैं. हर दिन करीब 2.5 करोड़ से ज्यादा यात्री ट्रेनों के जरिए सफर करते हैं.

विज्ञापन

सबसे अमीर स्टेशन का खिताब

सबसे अमीर स्टेशन का खिताब3 / 7

कमाई के मामले में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन देश में पहले नंबर पर है. यह स्टेशन न सिर्फ राजधानी का मुख्य रेलवे हब है, बल्कि यहां से गुजरने वाले यात्रियों और ट्रेनों की संख्या भी सबसे ज्यादा है. टिकट बुकिंग, प्लेटफॉर्म टिकट, विज्ञापन और स्टॉल्स से होने वाली कमाई इसे भारत का सबसे अमीर स्टेशन बनाती है.

रोजाना यात्रियों की भारी भीड़

रोजाना यात्रियों की भारी भीड़4 / 7

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हर दिन लगभग 4.5 से 5 लाख यात्री आते-जाते हैं. सुबह और शाम के समय यहां इतनी भीड़ होती है कि प्लेटफॉर्म पर पैर रखने तक की जगह नहीं होती. त्योहारों और छुट्टियों के दौरान यह संख्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है, जिससे यह देश का सबसे बिजी रेलवे स्टेशन बन जाता है.

विज्ञापन

सैकड़ों ट्रेनों का संचालन

सैकड़ों ट्रेनों का संचालन5 / 7

इस स्टेशन से हर दिन करीब 400 ट्रेनें चलती हैं, जिनमें लंबी दूरी की एक्सप्रेस, सुपरफास्ट और राजधानी ट्रेनें शामिल हैं. यह स्टेशन उत्तर भारत के कई बड़े शहरों को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ता है. इसकी लोकेशन इसे भारतीय रेलवे का एक अहम जंक्शन बनाती है.

1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई

1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई6 / 7

रेलवे के आंकड़ों के मुताबिक, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की सालाना इनकम 1000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है. इसमें टिकट बिक्री के अलावा स्टेशन पर मौजूद दुकानों, फूड स्टॉल्स, विज्ञापनों और बाकी कमर्शियल एक्टिविटी से होने वाली इनकम शामिल है. यही वजह है कि इसे भारत का सबसे ज्यादा कमाई करने वाला स्टेशन कहा जाता है.

विज्ञापन

यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएं

यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएं7 / 7

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को यात्रियों की सुविधा के हिसाब से लगातार अपडेट किया जा रहा है. यहां फ्री वाई-फाई, एस्केलेटर, लिफ्ट, एसी वेटिंग हॉल, साफ-सुथरे प्लेटफॉर्म और फूड कोर्ट जैसी सुविधाएं मौजूद हैं. इसके अलावा सुरक्षा के लिए CCTV कैमरे और रेलवे पुलिस भी तैनात रहती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन