Gas Cylinder New Rules: गैस सिलेंडर की टेंशन खत्म, तीनों एजेंसियों के छोटे सिलेंडर का कोटा हुआ डबल, पढ़ें अपडेट

LPG Gas Cylinder New Update: लोगों को अब गैस सिलेंडर की कमी नहीं होगी। क्योंकि केंद्र सरकार ने गैस सिलेडर को लेकर बड़ा फैसला किया है। हालांकि ईरान और अमेरिका में सीजफायर का ऐलान हो गया है। वहीं होर्मुज स्ट्रेट से तेल-गैस टैंकरों की आवाजाही नॉर्मल हो जाएगी, लेकिन अभी गैस सिलेंडर को लेकर स्थिति नॉर्मल करने में समय लगेगा, लेकिन टेंशन कम हो जाएगा।

LPG Gas Cylinder
1 / 5

केंद्र सरकार के अनुसार, देश में अब गैस सिलेंडर की सप्लाई में कमी नहीं होगी। क्योंकि सरकार ने 5 किलो वाले फ्री ट्रेड LPG (FTL) सिलेंडरों के मासिक या वार्षिक कोटे को दोगुना करने का फैसला किया है। हाल ही में देश की तीनों गैस एजेंसियों ने लोगों के लिए 5 किलो वाले छोटू, मिनी और अप्पू गैस सिलेंडर लॉन्च किए हैं, जो बिना एड्रेस प्रूफ के सिर्फ ID दिखाकर खरीदे जा सकेंगे।

विज्ञापन

दिल्ली में 5 किलो के सिलेडर का रेट 549 रुपये

दिल्ली में 5 किलो के सिलेडर का रेट 549 रुपये2 / 5

बता दें कि दिल्ली में 5 किलो के सिलेंडर का दाम 549 रुपए है, जबकि 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की का रेट 913 रुपये है, यानी घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की तरह मिनी, छोटे और अप्पू सिलेंडर के दाम भी राज्यवार अलग-अलग हो सकते हैं। वहीं 5 किलो वाले सिलेंडर डिस्ट्रीब्यूटर से सीधे काउंटर पर जाकर खरीदे जा सकते हैं। वहीं रेगुलर कनेक्शन लेने के लिए KYC भी कराना होगा।

विज्ञापन

देश में 5KG वाले सिलेंडरों की मांग बढ़ी

देश में 5KG वाले सिलेंडरों की मांग बढ़ी3 / 5

बता दें कि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने प्रवासी मजदूरों के लिए छोटे सिलेंडर का कोटा डबल करने का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि फरवरी में 77000 FTL सिलेंडर बेचे गए थे। वहीं 23 मार्च से अब तक लगभग 7.8 लाख 5 किलो वाले FTL सिलेंडर बेचे जा चुके हैं। वहीं गत सोमवार को देशभर में 1.06 लाख से ज्यादा 5 किलो वाले FTL सिलेंडर बेचे गए थे।

कमर्शियल सिलेंडर की 70 प्रतिशत सप्लाई

कमर्शियल सिलेंडर की 70 प्रतिशत सप्लाई4 / 5

बता दें कि देश में अब कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई भी नॉर्मल होने लगी है। शुरुआत में गैस का संकट गहराने पर कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद कर दी गई थी। वहीं जरूरत के अनुसार केवल 20 प्रतिशत सप्लाई दी गई थी, जिसे धीरे-धीरे बढ़ाकर 70 प्रतिशत तक कर दिया गया था। अभी भी कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई लिमिट 70 प्रतिशत ही है। वहीं घरेलू गैस के लिए PNG कनेक्शन दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल और गैस का पर्याप्ट स्टॉक

पेट्रोल-डीजल और गैस का पर्याप्ट स्टॉक5 / 5

बता दें कि केंद्र सरकार ने गैस सिलेंडरों की जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए भी सख्ती बरती है। सरकार ने देशभर के लोगों से अपील की है कि वे पेट्रोल, डीजल और LPG की कमी होने की टेंशन में घबराकर खरीदारी न करें। कच्चे तेल, पेट्रोल-डीजल और गैस का पर्याप्त स्टॉक देश में उपलब्ध है और रिटेल आउटलेट भी सप्लाई भी नॉर्मल है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन