Cylinder Booking New Rules: गैस सिलेंडर कब बुक करें और कब नहीं? ऑयल कंपनियों के नए नियम जानें और फॉलो करे

LPG Cylinder Booking Rules: ईरान युद्ध के कारण होर्मज स्ट्रेट ब्लॉक होने से देश में गैस संकट गहराया। इसलिए कमर्शियल सिलेंडर की बुकिंग और सप्लाई रोक दी गई है। वहीं घरेलू सिलेंडर की बुकिंग को लेकर भी एहतियात बरती जा रही है। ऑयल कंपनियों ने गैस सिलेंडर की बुकिंग के लिए कुछ नियम बनाए हैं।

LPG Cylinder
1 / 7

घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग करना चाहते हैं तो अब समय का खास ध्यान रखना होगा। गैस एजेंसियों ने नए नियम को लेकर नोटिस भी चस्पा किया है, जिसके अनुसार फोन से गैस सिलेंडर बुकिंग पूरा दिन नहीं होगी। इसलिए अब सिलेंडर बुक करने के लिए अलार्म लगाकर समय पर कॉल करना होगा, उसके बाद ही गैस सिलेंडर बुक हो पाएगा।

विज्ञापन

गैस सिलेंडर की बुकिंग का समय क्या?

गैस सिलेंडर की बुकिंग का समय क्या?2 / 7

नए नियम के अनुसार, गैस सिलेंडर की बुकिंग सुबह 5 बजे से सुबह 7 बजे तक और रात को 8 बजे से 12 बजे तक होगी। सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक करीब 13 घंटे गैस सिलेंडर की बुकिंग पूरी तरह बंद रहेगी।

विज्ञापन

सिलेंडर की डिलीवर के 25 दिन बाद बुकिंग

सिलेंडर की डिलीवर के 25 दिन बाद बुकिंग3 / 7

नए नियम के अनुसार, अब सिर्फ उन्हीं उपभोक्ताओं के गैस सिलेंडर की बुकिंग होगी, जिन्हें पिछले सिलेंडर की डिलीवरी लिए हुए 25 दिन से ज्यादा हो चुके हैं। अगर 25 दिन नहीं हुए तो सिलेंडर बुक नहीं होगा, इसलिए अलर्ट रहें।

सिलेंडर बुकिंग की शिकायत के लिए हेल्पलाइन

सिलेंडर बुकिंग की शिकायत के लिए हेल्पलाइन4 / 7

अगर गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा या कोई समस्या हो तो शिकायत करने के लिए टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं। इंडेन और HP गैस ग्राहक सेवा टोल फ्री नंबर 18002333555 और भारत गैस ग्राहक सेवा टोल फ्री नंबर 1800224344 है।

विज्ञापन

गैस सिलेंडर की बुकिंग के लिए फोन नंबर्स

गैस सिलेंडर की बुकिंग के लिए फोन नंबर्स5 / 7

Bharat Gas एजेंसी के कस्टमर 1800224344 नंबर पर व्हाट्सऐप मैसेज करके सिलेंडर बुक कर सकते हैं। इसके लिए इसके लिए इस नंबर पर Hi लिखकर भेजें। रिप्लाई में ऑप्शन आएंगे, जिनमें से Refill Booking चुनकर सिलेंडर बुक कर सकेंगे। Indne Gas के कस्टमर 75888-88824 व्हाट्सऐप नंबर पर REFILL लिखकर भेजें। HP Gas यूजर 92222-01122 व्हाट्सऐप नंबर पर Hi या Book लिखकर भेजें।

गैस सिलेंडर की बुकिंग के लिए SMS नंबर्स

गैस सिलेंडर की बुकिंग के लिए SMS नंबर्स6 / 7

Bharat Gas एजेंसी के कस्टमर फोन के मैसेज बॉक्स में LPG लिखें और 77150-12345 पर भेज दें। बुकिंग का कन्फर्मेशन SMS आ जाएगा। Indane Gas एजेंसी के कस्टमर मैसेज बॉक्स में REFILL टाइप करें और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 77189-55555 पर भेज दें। बुकिंग कन्फर्मेशन का मैसेज आ जाएगा।

विज्ञापन

गैस सिलेंडर की बुकिंग के लिए Whatsapp नंबर्स

गैस सिलेंडर की बुकिंग के लिए Whatsapp नंबर्स7 / 7

अगर आपके पास इंटरनेट सर्विस नहीं है और अब व्हाट्सऐप भी इस्तेमाल नहीं करते हैं तो Bharat Gas एजेंसी के कस्टमर 77180-12345 नंबर पर मिस कॉल देकर सिलेंडर बुक कर सकते हैं। Indane Gas एजेंसी के ग्राहक 84549-55555 पर मिस्ड कॉल देकर सिलेंडर बुक कर सकते हैं। HP Gas के ग्राहक 949360-22222 पर मिस्ड कॉल देकर सिलेंडर बुकर कर सकते हैं। मिस्ड कॉल देने के बाद बुकिंग कन्फर्मेशन का मैसेज आ जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन