Gas Connection Security: गैस कनेक्शन की सिक्योरिटी पर बड़ा अपडेट, जानें कितने रुपये कराने होते हैं डिपोजिट?

LPG Connection Security Deposit: घरेलू गैस कनेक्शन लेने का प्लान है तो आपको पता होना चाहिए कि सिक्योरिटी जमा करानी होगी। रेगुलेटर, गैस पाइप और चूल्हा भी खरीदना होता है। ऐसे में एक गैस कनेक्शन लेने के लिए कुल मिलाकर करीब 5000 रुपये हो सकता है। आइए जानते हैं कि यह 5000 खर्च कैसे-कैसे और कहां-कहां होता है?

Gas Cylinder 1
1 / 5

नया घरेलू LPG गैस कनेक्शन लेने के लिए जमानत के तौर पर कंपनी को कुछ पैसे जमा कराने होते हैं, जिसे सिक्योरिटी कहते हैं। यह सिक्योरिटी सिलेंडर और रेगुलेटर के लिए होती है। जब कनेक्शन वापस किया जाता है तो सिक्योरिटी वापस मिल जाती है। वहीं चूल्हा और गैस पाइप अलग से खरीदना होता है।

विज्ञापन

गैस कनेक्शन के लिए सिक्योरिटी कितनी?

गैस कनेक्शन के लिए सिक्योरिटी कितनी?2 / 5

बता दें कि घरेलू गैस कनेक्शन में एक सिलेंडर या 2 सिलेंडर लेने हैं, यह ग्राहक की चॉइस होती है। 14.2 किलो वाले एक सिलेंडर के लिए सिक्योरिटी 1500 से 1800 के बीच होती है। वहीं रेगुलेटर के लिए सिक्योरिटी 150 से 300 रुपये होती है, यानी कुल 1700 से 2100 रुपये लगेंगे। 2 सिलेंडर के लिए सिक्योरिटी 3000 से 3600 के बीच होती है और रेगुलेटर के लिए 150 से 300 रुपये, यानी कुल 3200 से 4000 रुपये तक लगते हैं।

विज्ञापन

गैस कनेक्शन सिक्योरिटी के अलावा खर्च?

गैस कनेक्शन सिक्योरिटी के अलावा खर्च?3 / 5

गैस कनेक्शन के लिए सिर्फ सिक्योरिटी ही नहीं, बल्कि कुछ और खर्च भी करने पड़ते हैं। जैसे गैस पाइप खरीदने के लिए 150 से 300 रुपये लगते हैं। चूल्हा खरीदने के लिए 1500 से 3000 रुपये देने होंगे। पहला सिलेंडर भरा हुआ 900 से 1100 रुपये का आता है, यानी पूरे गैस कनेक्शन के लिए शुरुआत में कुल खर्च 2500 से 5000 रुपये तक हो सकता है।

गैस कनेक्शन के लिए ध्यान रखें 4 बातें

गैस कनेक्शन के लिए ध्यान रखें 4 बातें4 / 5

घरेलू गैस कनेक्शन लेने के बाद रसीद अपने पास लें। एजेंसी को आधिकारिक रेट ही अदा करें। किसी भी तरह के अतिरिक्त या फर्जी चार्ज से बचें। KYC जरूरी अपडेट कराएं, जिसके लिए आधार कार्ड और पता कनेक्शन में अपडेट कराना होगा।

विज्ञापन

गैस कनेक्शन के लिए वन टाइम खर्च

गैस कनेक्शन के लिए वन टाइम खर्च5 / 5

बता दें कि सिंगल या डबल सिलेंडर, भरा हुआ या खाली सिलेंडर गैस पाइप और चूल्हे का खर्च मिलाकर एक गैस कनेक्शन लेने में कुल 5 से 7 हजार का खर्च आता है। कनेक्शन सरेंडर करने पर सिक्योरिटी का पैसा वापस मिल जाता है। कुल मिलाकर गैस कनेक्शन लेने में वन टाइम इन्वेस्टमेंट होता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन