LPG Cylinder Booking: गैस सिलेंडर बुकिंग के नंबर जारी, व्हाट्सऐप-SMS या मिसकॉल देकर फटाफट ऐसे करें बुक

LPG Cylinder Booking Numbers: रसोई गैस सिलेंडर खत्म हो गया है और फोन कॉल करके बुकिंग करने में दिक्कत आ रही है तो टेंशन न लें। अन्य तरीकों से भी सिलेंडर बुक कर सकते हैं। बस आपको उन तरीकों की जानकारी होनी चाहिए, फिर मिनटों में सिलेंडर बुक हो जाएगा।

LPG Cylinder
1 / 5

LPG Cylinder: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण गैस सिलेंडर की कमी और व्यस्त फोन लाइनों के बीच, यह लेख एलपीजी सिलेंडर बुक करने के चार आसान डिजिटल तरीके बताता है। WhatsApp, SMS, मिस्ड कॉल और मोबाइल ऐप्स के माध्यम से मिनटों में बुकिंग की जा सकती है।

विज्ञापन

व्हाट्सऐप से गैस सिलेंडर की बुकिंग

व्हाट्सऐप से गैस सिलेंडर की बुकिंग2 / 5

Bharat Gas एजेंसी के कस्टमर 1800224344 नंबर पर व्हाट्सऐप मैसेज करके सिलेंडर बुक कर सकते हैं। इसके लिए इसके लिए इस नंबर पर Hi लिखकर भेजें। रिप्लाई में ऑप्शन आएंगे, जिनमें से Refill Booking चुनकर सिलेंडर बुक कर सकेंगे। Indne Gas के कस्टमर 75888-88824 व्हाट्सऐप नंबर पर REFILL लिखकर भेजें। HP Gas यूजर 92222-01122 व्हाट्सऐप नंबर पर Hi या Book लिखकर भेजें।

विज्ञापन

SMS से गैस सिलेंडर की बुकिंग

SMS से गैस सिलेंडर की बुकिंग3 / 5

Bharat Gas एजेंसी के कस्टमर फोन के मैसेज बॉक्स में LPG लिखें और 77150-12345 पर भेज दें। बुकिंग का कन्फर्मेशन SMS आ जाएगा। Indane Gas एजेंसी के कस्टमर मैसेज बॉक्स में REFILL टाइप करें और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 77189-55555 पर भेज दें। बुकिंग कन्फर्मेशन का मैसेज आ जाएगा।

मिस्ड कॉल से गैस सिलेंडर की बुकिंग

मिस्ड कॉल से गैस सिलेंडर की बुकिंग4 / 5

अगर आपके पास इंटरनेट सर्विस नहीं है और अब व्हाट्सऐप भी इस्तेमाल नहीं करते हैं तो Bharat Gas एजेंसी के कस्टमर 77180-12345 नंबर पर मिस कॉल देकर सिलेंडर बुक कर सकते हैं। Indane Gas एजेंसी के ग्राहक 84549-55555 पर मिस्ड कॉल देकर सिलेंडर बुक कर सकते हैं। HP Gas के ग्राहक 949360-22222 पर मिस्ड कॉल देकर सिलेंडर बुकर कर सकते हैं। मिस्ड कॉल देने के बाद बुकिंग कन्फर्मेशन का मैसेज आ जाएगा।

विज्ञापन

मोबाइल ऐप से बुक करें गैस सिलेंडर

मोबाइल ऐप से बुक करें गैस सिलेंडर5 / 5

आजकल मोबाइल ऐप के जरिए भी गैस सिलेंडर बुक किया जा सकता है। UMANG App, Paytm, PhonePe, Amazon Pay कैसे करें? ऐप खोलें और LPG या Gas Cylinder का विकल्प चुनें। अपनी गैस एजेंसी चुनकर कस्टमर नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें। Book Cylinder पर क्लिक करें। कुछ सेकंड में सिलेंडर की बुकिंग हो जाएगी, लेकिन ध्यान रखें कि बुकिंग रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही होगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन