Cylinder Booking New Rules: गैस सिलेंडर बुकिंग का नियम बदला, नहीं मानेंगे तो परेशानी उठाएंगे

LPG Cylinder Booking Rules: मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के कारण देशभर में कुकिंग गैस का संकट गहराने लगा है। इसे देखते हुए सरकार ने सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए सिलेंडर बुकिंग का एक रूल बदल दिया है।

LPG Cylinder
1 / 6

LPG Cylinder Crisis: देशभर में गैस सिलेंडर की बुकिंग का नियम बदल गया है। अब लोगों को सिलेंडर की बुकिंग 25 दिन के अंतराल पर करनी होगी। यानी अब एक सिलेंडर की डिलीवरी के बाद दूसरा सिलेंडर 25 दिन बाद बुक होगा। पहले यह लिमिट 21 दिन की थी।

विज्ञापन

होर्मुज स्ट्रेट से सप्लाई बाधित

होर्मुज स्ट्रेट से सप्लाई बाधित2 / 6

बता दें कि केंद्र सरकार ने मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के मद्देनजर नियम बदला है। क्योंकि होर्मुज स्ट्रेट से तेल की सप्लाई बाधित हो रही है, जिस वजह से गैस के उत्पादन में कमी आ सकती है। गैस की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार ने बुकिंग करने की लिमिट बढ़ा दी।

विज्ञापन

कालाबाजारी और जमाखोरी रुकेगी

कालाबाजारी और जमाखोरी रुकेगी3 / 6

केंद्र सरकार का कहना है कि कुकिंग गैस की शॉर्टेज के कारण लोग गैस सिलेंडरों को जमा कर सकते हैं। वहीं गैस एजेंसियां भी स्टॉक रोककर कालाबाजारी कर सकती हैं। ब्लैक में बेचकर पैसा कमा सकती हैं। नियम बदलने से उन लोगों को आसानी से सिलेंडर मिलेगा, जिन्हें वाकई जरूरत है।

कमी के कारण बढ़ी डिमांड

कमी के कारण बढ़ी डिमांड4 / 6

बता दें कि तेल कंपनियों ने गैस की कमी को देखते हुए डिमांड में अचानक उछाल आ गया था, इसलिए गत शुक्रवार को तेल कंपनियों ने घरेलू सिलेंडर की बुकिंग के लिए 21 दिन का लॉक-इन पीरियड लागू किया था। लेकिन केंद्र सरकार ने इसे बढ़ाकर अब 25 दिन कर दिया है। पहले ऐसा कोई नियम नहीं था।

विज्ञापन

7 मार्च से बढ़े सिलेंडर के दाम

7 मार्च से बढ़े सिलेंडर के दाम5 / 6

बता दें कि 7 मार्च से केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपये महंगा कर दिया है। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम की LPG गैस अब 913 रुपये की मिल रही है। पहले यह कीमत 853 रुपये थी। वहीं 19 किग्रा वाले कॉमर्शियल सिलेंडर में 115 रुपये का इजाफा किया गया है। यह अब 1883 रुपये का मिल रहा है।

एक साल से स्थिर थी कीमतें

एक साल से स्थिर थी कीमतें6 / 6

गौरतलब है कि भारत में एक साल से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें स्थिर थीं। केंद्र सरकार ने 8 अप्रैल 2025 को घरेलू सिलेंडर के दामों में 50 रुपये का इजाफा किया था। लेकिन अब मिडिल ईस्ट की जंग के कारण दाम बढ़ाने पड़े हैं। 1 मार्च 2026 को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 31 रुपये बढ़ा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन