10 मिनट... 7 करोड़ का सोना और 5 लाख कैश, झारखंड के बैक में कैसे अंजाम दी गई डकैती?
झारखंड के हजारीबाग जिले में दिनदहाड़े बैंक डकैती की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. हथियारबंद बदमाशों ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र की ब्रांच से करोड़ों रुपये का सोना और नकदी लूट ली. पुलिस ने पूरे इलाके में अलर्ट जारी कर जांच तेज कर दी है.

दिनदहाड़े हुई डकैती
2 / 6झारखंड के हजारीबाग जिले के बरही इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दिनदहाड़े एक बैंक में डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया. घटना के वक्त बैंक में ग्राहक भी मौजूद थे. अचानक घुसे हथियारबंद बदमाशों ने पूरे माहौल को दहशत में बदल दिया. इस घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
बैंक ऑफ महाराष्ट्र बना टारगेट
3 / 6डकैतों ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा को निशाना बनाया, जो बरही क्षेत्र में मौजूद है. बैंक की लोकेशन मुख्य सड़क के पास होने के बावजूद इतनी बड़ी वारदात होना पुलिस और प्रशासन के लिए चिंता का विषय बन गया है.
करोड़ों का सोना और कैश लूटा
4 / 6जानकारी के मुताबिक, बदमाश बैंक के लॉकर से करीब 6 से 7 करोड़ रुपये मूल्य का सोना लेकर फरार हो गए. इसके अलावा लगभग 4 से 5 लाख रुपये की नकदी भी लूटी गई है. बैंक अधिकारियों द्वारा नुकसान का सटीक आकलन किया जा रहा है, लेकिन यह साफ है कि यह हाल के समय की बड़ी बैंक लूट की घटनाओं में से एक है
हथियारों के दम पर कर्मचारियों को बनाया बंधक
5 / 6चार-पांच बदमाश पूरी तैयारी के साथ बैंक में दाखिल हुए थे. उनके पास हथियार थे, जिनके बल पर उन्होंने बैंक कर्मचारियों और मौजूद ग्राहकों को बंधक बना लिया. कर्मचारियों को डराकर लॉकर खुलवाए गए और व्यवस्थित तरीके से सोना और नकदी समेट ली गई.
चश्मदीदों ने क्या कहा?
6 / 6चश्मदीदों के मुताबिक, पूरी डकैती की वारदात महज 10 से 15 मिनट के भीतर अंजाम दी गई. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बदमाशों ने पहले से पूरी प्लानिंग कर रखी थी. उन्होंने तेजी से बैंक में एंट्री की, लूट को अंजाम दिया और फिर उसी तेजी से मौके से फरार हो गए. (All Photos Credit: AI)