Toll Tax New Update: गंगा एक्सप्रेसवे के टोल टैक्स पर बड़ा फैसला, इतने दिन कर सकेंगे फ्री सफर

गंगा एक्सप्रेसवे पर सफर करने वालों के लिए गुड न्यूज है। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 2 फैसले किए हैं। दोनों फैसले टोल टैक्स के रेटों से जुड़े हैं। कैबिनेट मीटिंग मैं फैसले लिए गए और उन्हें तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया गया।

Toll Tax New Update
1 / 5

योगी सरकार के अनुसार, गंगा एक्सप्रेसवे पर लोग 15 दिन तक फ्री में सफर करेंगे। बेशक टोल टैक्स के रेट तय हो गए हैं, लेकिन टोल वसूलने की प्रक्रिया शुरू होने में अभी समय लगेगा। 15 दिन बाद ही टोल रेट वसूलने पर फैसला किया किया जाएगा।

विज्ञापन

कैबिनेट की मंजूरी से लागू होंगे टोल रेट

कैबिनेट की मंजूरी से लागू होंगे टोल रेट2 / 5

योगी सरकार का निर्देश है कि गंगा एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स की वसूली कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद ही होगी। निर्धारित टोल टैक्स रेट के प्रस्ताव को कैबिनेट से स्वीकृत कराया जाएगा। वहीं इस एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां मैक्सिमम 120 किलोमीटर की स्पीड से दौड़ेंगी।

विज्ञापन

हल्के वाहनों के लिए टोल का रेट ये होगा

हल्के वाहनों के लिए टोल का रेट ये होगा3 / 5

प्रस्ताव के अनुसार, गंगा एक्सप्रेसवे पर दोपहिया, तीन पहिया और रजिस्टर्ड ट्रैक्टर से 1.28 रुपये प्रति किलोमीटर टोल वसूला जाएगा। कार, जीप, वैन और हल्के वाहनों के लिए 2.55 रुपये, लाइट वेट कमर्शियल, लाइट वेट गुड्स कैरियर से 4.05 रुपये प्रति किलोमीटर टोल लिया जाएगा।

भारी वाहनों के लिए टोल का रेट ये होगा

भारी वाहनों के लिए टोल का रेट ये होगा4 / 5

प्रस्ताव के अनुसार, मिनी बस, बस और ट्रक के लिए 8.20 रुपये, भारी निर्माण मशीनरी, मिट्टी हटाने वाले वाहनों के लिए 12.60 रुपये, इंस्ट्रूमेंट और मल्टीएक्सल व्हीकल्स, 7 या इससे ज्यादा एक्सेल वाले वाहनों से 16.10 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से टोल टैक्स वसूला जाएगा।

विज्ञापन

एक्सप्रेसवे की सड़क हर मौसम के अनुकूल

एक्सप्रेसवे की सड़क हर मौसम के अनुकूल5 / 5

गंगा एक्सप्रेसवे की 594 किलोमीटर लंबी सड़क को बनाने के लिए हर मौसम के अनुकूल तारकोल की सड़क बनाई गई है। सड़क की मोटाई करीब 100 मिलीमीटर है। इससे सड़क भीषण गर्मी और अत्यधिक बारिश में भी सुरक्षित रहेगी। सड़क बनाने के लिए 3.67.022 मीट्रिक टन तारकोर का इस्तेमाल किया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन