ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर बड़ी खबर, 12 महीने में 5 बार तोड़े ट्रैफिक रूल्स तो छिन जाएगा, क्या है नया नियम?

देशभर के ड्राइवरों के लिए खबर है. ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने मोटर वाहन नियमों में एक नया संशोधन किया है, जिसका नोटिफिकेशन भी जारी हो गया है और नया नियम एक जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा.

Driving License 1
1 / 7

विज्ञापन

2 / 7

नए नियम के अनुसार, अगर कोई ड्राइवर 12 महीने में 5 या उससे अधिक बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करता है तो उसका लाइसेंस 3 महीने के लिए सस्पेंड हो सकता है. ऐसा करने का अधिकार क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) या जिला परिवहन अधिकारी के पास होगा.

विज्ञापन

3 / 7

अधिसूचना के अनुसार, ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने से पहले भी क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) या जिला परिवहन अधिकारी को लाइसेंस धारक का पक्ष जरूर सुनना होगा. पिछले साल तोड़े गए ट्रैफिक रूल्स के मामलों को चल रहे साल के मामलों में नहीं जोड़ा जाएगा.

4 / 7

नए नियम के अनुसार, अब न केवल गाड़ी की चोर, किडनैपिंग, तेज रफ्तार या ओवरलोडिंग समेत 24 मामलों में ही ड्राइविंग लाइसेंस रद्द नहीं किया जाएगा, बल्कि हेलमेट न पहनना, सीट बेल्ट न लगाने और रेड लाइट जंप करने जैसे नियमों को भी 5 बार तोड़ने पर भी लाइसेंस छीना जा सकता है.

विज्ञापन

5 / 7

नोटिफिकेशन के अनुसार, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर चालान काटने की प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया है. अब वर्दीधारी पुलिस अधिकारी या अधिकृत अधिकारी ही ट्रैफिक चालान काट सकेंगे और जारी कर सकेंगे. CCTV के जरिए ऑटो-जेनरेटेड ई-चालान भी भेजे जाएंगे.

6 / 7

नए नियम के अनुसार, अब ट्रैफिक चालान 45 दिन के अंदर भरना होगा या 45 दिन के अंदर ही चालान को अदालत में चुनौती देनी होगी. अगर 45 दिन के अंदर चालान पर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो इसका मतलब यह होगी कि ड्राइवर ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और वह चालान भरेगा.

विज्ञापन

7 / 7

नए नियम को लेकर विशेषज्ञों में बहस छिड़ गई है. कुछ विशेषज्ञ कहते हैं कि इससे सड़क सुरक्षा बढ़ेगी, वहीं दमनकारी बताकर निंदा कर रहे हैं. क्योंकि CCTV कैमरों से काटे जाने वाले चालान विवादों में रहते हैं, इसलिए मांग की गई है कि ट्रैफिक चालान को लेकर एक SOP होनी चाहिए.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन