Cylinder Booking New Update: सिलेंडर की बुकिंग से जुड़े 2 नए अपडेट, जानें LPG सप्लाई पर क्या बोली सरकार?

मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका के बीच नया विवाद होर्मुज स्ट्रेट को लेकर है। अमेरिकी नौसेना ने होर्मुज स्ट्रेट की नाकाबंदी की हुई है। जो देश ईरान को टोल नहीं दे रहे, उन्हीं के जहाजों को होर्मुज क्रॉस करने की परमिशन मिल रही है। ऐसे में भारत में कच्चे तेल-गैस और गैस सिलेंडर की सप्लाई कैसी है, आइए पढ़ते हैं सरकार का नया बयान...

Gas Cylinder Booking
1 / 5

देश में तेल और गैस की सप्लाई पर केंद्र सरकार का ताजा बयान आया है। केंद्र सरकार का कहना है कि होर्मुज स्ट्रेट से तेल और गैस के टैंकर आ रहे हैं, जिस वजह से देश में गैस की सप्लाई नॉर्मल है। अभी तक देश में गैस सिलेंडर खत्म नहीं हुए हैं और न ही एजेंसियों की तरफ से सिलेंडर खत्म होने की रिपोर्ट आई है। मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच गैस सिलेंडर की 99 प्रतिशत बुकिंग और सप्लाई हो रही है।

विज्ञापन

कमर्शियल सिलेंडर की 70 प्रतिशत सप्लाई

कमर्शियल सिलेंडर की 70 प्रतिशत सप्लाई2 / 5

केंद्र सरकार ने आधिकारिक बयान में बताया कि देश में कमर्शियल सिलेंडरों की 70 प्रतिशत सप्लाई हो रही है। पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मिनिस्ट्री की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा के अनुसार, 14 मार्च से अबतक 182900 टन कमर्शियल गैस बिक चुकी है। गैस सिलेंडर की बुकिंग और सप्लाई में फ्रॉड से बचने के लिए OTP आधारित बुकिंग की जा रही है। OTP रजिस्टर्ड मोबाइल नबंर पर जाएगा, जिसके बिना सिलेंडर मिलेगा ही नहीं।

विज्ञापन

5 किलो वाले सिलेंडर की बुकिंग भी पूरी

5 किलो वाले सिलेंडर की बुकिंग भी पूरी3 / 5

सुजाता शर्मा के अुनसार, सिंगल कामकाजी वर्ग के लोगों के लिए एजेंसियों ने 5 किलोग्राम के छोटे सिलेंडर लॉन्च किए हैं, जो सिर्फ ID प्रूफ दिखकर खरीदे जा सकते हैं। एड्रेस प्रूफ देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 3 अप्रैल तक 40000 मिनी सिलेंडर बेचे जा चुके हैं। कुल 1330000 किलोग्राम गैस सिलेंडर 23 मार्च से बेचे गए हैं। नेचुरल गैस की कैटैगरी में भी 100 प्रतिशत सप्लाई घरेलू PNG और CNG वाहनों के लिए सप्लाई की जा रही है।

गैस सिलेंडर इन कंपनियों को भी मिल रहे

गैस सिलेंडर इन कंपनियों को भी मिल रहे4 / 5

सुजाता शर्मा के अनुसार, फर्टीलाइजर्स की 95 प्रतिशत डिमांड पूरी का जा चुकी है। स्कूल, कॉलेज, कोल्ड स्टोरेज, फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज, फार्मा इंडस्ट्री को 100 प्रतिशत गैस की सप्लाई मिल रही है। राज्यों को जरूरत के अनुसार अतिरिक्त कमर्शियल गैस सिलेंडर भी सप्लाई किए जा रहे हैं। कुकिंग गैस के लिए PNG कनेक्शन को प्रोत्साहित किया जा रहा है और जो लोग PNG क्नेक्शन लेंगे, उनसे LPG कनेक्शन सरेंडर कराया जाएगा।

विज्ञापन

LPG टैंकर होर्मुज स्ट्रेट से भारत तक पहुंचा

LPG टैंकर होर्मुज स्ट्रेट से भारत तक पहुंचा5 / 5

केंद्र सरकार में एडिशनल सेक्रेटरी मुकेश मंगल ने बताया कि 20400 मैट्रिक टन गैस से लदा LPG टैंकर 14 अप्रैल को गुजरात की कांडला बंदरगाह पर पहुंचा। यह टैंकर 11 अप्रैल को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज क्रॉस करके आया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन