Char Dham Yatra Registration Rules: चारधाम यात्रा के लिए रजिट्रेशन का नया नियम, फॉलो न किया तो नहीं कर पाएंगे दर्शन
Char Dham Yatra Online Registration: चारधाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार के रजिस्ट्रेशन कराए जा सकते हैं। उत्तराखंड सरकार ने रजिस्ट्रेशन का नोटिफिकेशन जारी करके नियमावली भी जारी की है, जिसे फॉलो करने वाला ही चारों धाम के दर्शन कर पाएगा।

Char Dham Yatra 2026: चारधाम ब्रदीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री के दर्शन करने की इच्छा रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर है। चारों धाम की यात्रा अप्रैल 2026 में शुरू हो जाएगी और इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं, वहीं इस बार लोग रजिस्ट्रेशन, यात्रा और दर्शन नए नियम के अनुसार कर पाएंगे।
रजिस्ट्रेशन के लिए फीस लगेगी
2 / 7बता दें कि श्रद्धालुओं को इस बार चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए फीस देनी पड़ेगी। गढ़वाल मंडल के अतिरिक्त आयुक्त विनय शंकर पांडे की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है, जो रजिस्ट्रेशन फीस तय करेगी। वहीं एक अनुमान के अनुसार रजिस्ट्रेशन के लिए न्यूनतम 10 रुपये फीस लगेगी।
पूजा शुल्क भी बढ़ाया जा सकता
3 / 7गढ़वाल आयुक्त के अनुसार, समिति की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद धामी सरकार से मंजूरी मिलेगी, तभी नई फीय तक की जाएगी। बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने भीविशेष पूजा की फीस में भी 15 से 30% तक बढ़ोतरी करने की सिफारिश की है। इस पर अंतिम फैसला 10 मार्च को देहरादून में होने वाली मंदिर समिति की बोर्ड बैठक में लिया जाएगा।
मंदिर में मोबाइल-कैमरों पर सख्ती
4 / 7चारधाम यात्रा पर इस बार चारों मंदिरों में मोबाइल और कैमरों पर भी पाबंदी या सख्ती लागू हो सकती है। मंदिर परिसर के अंदर मोबाइल और कैमरे बैन करने की मांग की गई है, ताकि व्यवस्था बनी रहे।
डिजिटल सिस्टम और ऐप पर फोकस
5 / 7चारधाम यात्रा के रजिस्ट्रेशन के लिए इस बार आधिकारिक पोर्टल के साथ Tourist Care Uttarakhand मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करने के लिए भी प्रेरित किया जाएगी, ताकि यात्रियों की ट्रैकिंग आसानी से हो सके।
आधार कार्ड पंजीकरण के लिए जरूरी
6 / 7उत्तराखंड की धामी सरकार ने चारधाम यात्रा की पंजीकरण प्रक्रिया को आसान बनाने की कोशिश की है। इसके लिए आधार कार्ड को मेन डॉक्यूमेंट बनाया गया है। इससे कुछ ही मिनट में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा। विदेशी पर्यटक ईमेल के जरिए पंजीकरण करा सकते हैं।
19 अप्रैल से शुरू हो जाएगी यात्रा
7 / 7बता दें कि 19 अप्रैल 2026 से चारधाम की यात्रा शुरू हो जाएगी। 19 अप्रैल को विधि विधान के साथ यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुल रहे हैं। 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम और 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे।