बिहार को नया मुख्यमंत्री कल मिलेगा? दोपहर 2 बजे BJP विधायक दल की बैठक, शाम को इस्तीफा दे सकते नीतीश कुमार

बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारी तेज हो गई है। पार्टी ने चुनावी राज्यों से अपने विधायकों को भी वापस बुला लिया है। BJP विधायक दल की बैठक का टाइम फाइनल करके नई सरकार के गठन की तैयारी का आदेश भी दे दिया गया है।

Nitish Kumar (15)
1 / 5

बिहार में कल दोपहर 2 बजे भाजपा के विधायक दल की बैठक भाजपा जनता पार्टी के कार्यालय में होगी। बैठक में सभी विधायकों के साथ-साथ केंद्रीय कृषि मंत्री और ऑब्जर्वर शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहेंगे। बैठक में भाजपा विधायक दल का नेता चुना जाएगा।

विज्ञापन

बिहार में कल शाम NDA विधायक दल की बैठक

बिहार में कल शाम NDA विधायक दल की बैठक2 / 5

बिहार भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद शाम को NDA के विधायक दल की बैठक होगी। इसमें भाजपा के मुख्यमंत्री पद का चेहरा फाइनल किया जाएगा। इसके बाद रात नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

विज्ञापन

बिहार के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह

बिहार के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह3 / 5

नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद 15 अप्रैल को नई सरकार का गठन हो सकता है। नए मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी समेत केंद्र के कई दिग्गज नेता मौजूद रह सकते हैं।

बिहार में मुख्यमंत्री बनने के दावेदार

बिहार में मुख्यमंत्री बनने के दावेदार4 / 5

बिहार के नए मुख्यमंत्री के लिए सम्राट चौधरी का नाम लगभग फाइनल माना जा रहा है। लेकिन रेस में श्रेयशी सिंह, जनक राम और विजय सिन्हा भी प्रबल दावेदार हैं, जिनमें श्रेयशी सिंह का नाम चौंकाने वाला है, जो बिहार सरकार ने खेल मंत्री हैं।

विज्ञापन

बिहार CM के सम्राट चौधरी लगभग फाइनल

बिहार CM के सम्राट चौधरी लगभग फाइनल5 / 5

बिहार के सियासी गलियारों में बतौर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को नाम की चर्चा है, लेकिन अटकलें लगाई जा रही हैं कि पार्टी श्रेयशी सिंह पर भी दांव खेल सकती है। ऐसे में कल BJP-NDA विधायक दल की बैठक के बाद ही नए मुख्यमंत्री का नाम पता चलेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन