Aaj Ka Mausam 20 June: 3 दिन धूल भरी आंधी की चेतावनी, आज 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट, पढ़ें मानसून पर नया अपडेट
एल नीनो के असर से देश में मानसून सुस्त पड़ गया है। इसलिए देश के कई राज्य भीषण गर्मी की चपेट में भी हैं। लेकिन बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ से उत्तर और मध्य भारत का मौसम बदला हुआ है। इसलिए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 25 जून तक आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट दिया हुआ है।

IMD के अनुसार, आज उत्तर भारत के दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में गरज चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। मध्य और पश्चिमी भारत के मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बारिश हो सकती है। पूर्वी भारत के बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ में बारिश होने के आसार हैं। वहीं पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी बारिश हो सकती है। 70 से 80 किलोमीटर की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है।
23 जून से आगे बढ़ेगा मानसून
2 / 64 जून को केरलम में एंट्री के बाद मानसून ने 19 जून तक 19 राज्यों को कवर किया। लेकिन 8 जून से मानसून तेलंगाना में अटका है। मध्य भारत में मानसून लाने वाला सिस्टम एक्टिव हुआ है, लेकिन 11 दिन से महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के लोग मानसून का इंतजार कर रहे हैं। IMD के अनुसार, 23 जून के मानसून आगे बढ़ सकता है और मध्य पूर्वी भारत के राज्यों में एंट्री कर सकता है। 23 जून के बाद मानसून उत्तर भारत की तरफ बढ़ेगा और दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में एंट्री कर सकता है।
25 जून तक बारिश का अलर्ट रहेगा
3 / 6IMD के अनुसार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और पंजाब सहित कई राज्यों में 25 जून तक गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी 25 जून तक बारिश होने का अलर्ट रहेगा। बिहार में 22 से 25 जून के बीच भारी बारिश होने की चेतावनी है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में भी कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने और तूफानी हवाएं चलने की संभावना है।
अगले 2 दिन इन राज्यों में बरसेंगे बादल
4 / 6IMD के अनुसार, कल 21 जून दिन रविवार को बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में बारिश होने की संभावना है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। परसो 22 जून दिन सोमवार को सिक्किम, उत्तर बंगाल, असम, मेघालय में भारी बारिश होने की संभावना है। राजस्थान, मध्य प्रदेश में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
दिल्ली में 23 जून के बाद मानसून पहुंचेगा
5 / 6IMD के अनुसार, सुस्त पड़ने और ब्रेक लेने के चलते दिल्ली में मानसून की एंट्री इस बार लेट होगी। दिल्ली में मानसून 23 जून के बाद एंट्री कर सकता है। ऐसे में दिल्ली में 23 जून तक गर्मी का प्रकोप रहेगा, लेकिन कुछ इलाकों में हल्के बादल भी छाए रहेंगे। सुबह या शाम के समय हल्की बारिश हो सकती है। 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है।
8 राज्यों में लू और उमस की चेतावनी
6 / 6IMD के अनुसार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और तेलंगाना में भीषण गर्मी पड़ रही है। बीते दिन सबसे ज्यादा तापमान उत्तर प्रदेश के बांदा में 44.2°C रहा। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में 24 जून तक, बिहार में 22 जून तक लू चलने की बहुत संभावना है। कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना के कुछ इलाकों में भी लू (heat wave) चलने की बहुत संभावना है। तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, झारखंड, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा में गर्म और उमस भरे मौसम की स्थिति रहने की संभावना है।