Weather 9 April 2026: भीषण गर्मी दस्तक देने को तैयार, अप्रैल की 'ठंड' ने तोड़ा 11 साल का रिकॉर्ड, जानें देशभर में कैसा रहेगा मौसम?

देश की राजधानी दिल्ली में अप्रैल के महीने में बारिश और ठंड 11 साल का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। अब पूरे देश में भीषण गर्मी दस्तक देने को तैयार है। जी हां, मौसम विभाग ने अब बहुत ज्यादा गर्मी पड़ने और तापमान बढ़ने की भविष्यवाणी की है तो आइए जानते हैं कि अप्रैल में अब आगे मौसम कैसा रहने वाला है?

Weather 9 April 2026
1 / 6

IMD के अनुसार, उत्तरी पाकिस्तान में जम्मू-कश्मीर से सटे क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। वहीं 11 अप्रैल 2026 की रात को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है, जो कमजोर होगा। इसके असर से उत्तर भारत के कुछ राज्यों में हल्की बूंदाबांदी होगी। लेकिन मैदानी इलाकों में मौसम साफ, गर्म और उमस भरा रह सकता है। तापमान के भी लगातार ऊपर जाने के आसार हैं।

विज्ञापन

दिल्ली में ठंड का 11 साल का रिकॉर्ड टूटा

दिल्ली में ठंड का 11 साल का रिकॉर्ड टूटा2 / 6

बता दें कि दिल्ली में 8 अप्रैल दिन बुधवार का दिन का अप्रैल महीने का सबसे ठंडा दिन रहा। इस दिन तापमान ने 11 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा। बीते दिन सफदरजंग में अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 6.9 डिग्री कम था। अब से पहले 23 अप्रैल 2016 को 27.2 डिग्री तापमान रहा था। वहीं अब दिल्ली में भीषण गर्मी दस्तक देने वाली है। IMD के अनुसार, अगले 7 दिन के दौरान अधिकतम तापमान में 9-10 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर हिमाचल में बर्फबारी के आसार

जम्मू-कश्मीर हिमाचल में बर्फबारी के आसार3 / 6

IMD के अनुसार, आज 9 से 11 अप्रैल के बीच जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। गरज चमक के साथ 30 से 50 किमी प्रति घंटा रफ्तार वाली हवाएं चल सकती हैं। 9 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज चमक के साथ तूफानी हवाएं चल सकती हैं। कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी होने के आसार भी हैं।

असम में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

असम में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट4 / 6

IMD के अनुसार, अगले 5 दिन के दौरान पूर्वोत्तर भारत में गरज, चमक के साथ तेज हवाएं (गति 30-50 किमी प्रति घंटा तक) चल सकती हैं। कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना भी है। 9 और 12 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश में, 9 और 10 अप्रैल को असम, मेघालय में और 9 अप्रैल को त्रिपुरा में भारी बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं।

विज्ञापन

बिहार में आज भारी के साथ ओले गिर सकते हैं

बिहार में आज भारी के साथ ओले गिर सकते हैं5 / 6

IMD के अनुसार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 9 से 12 अप्रैल के बीच बारिश हो सकती है। गरज चमक के साथ 30-60 किमी प्रति घंटा रफ्तार वाली हवाएं चलने की संभावना है। गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में 9 अप्रैल को, ओडिशा में 9 और 10 अप्रैल को बारिश होने के आसार हैं। कहीं-कहीं ओलावृष्टि का अलर्ट भी रहेगा।

छत्तीसगढ़ में तूफानी हवाएं चलने की चेतावनी

छत्तीसगढ़ में तूफानी हवाएं चलने की चेतावनी6 / 6

IMD के अनुसार, आज 9 अप्रैल के दौरान छत्तीसगढ़ में गरज, चमक और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटा की गति तक) के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु और तेलंगाना में बिजली गिरने की संभावना है। तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटा की गति तक) के साथ बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन