Weather 27 March 2026: 10 राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में आज आंधी-तूफान आने की संभावना है। गरज चमक के साथ भारी बारिश भी हो सकती है। पहाड़ों पर बर्फबारी होने का भी अनुमान है। मौसम विभाग ने करीब 10 राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है।

Weather 27 March 2026
1 / 5

IMD के अनुसार, 28 मार्च की रात को एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिसके असर से 30 मार्च तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड , पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार वाली हवाएं चल सकती हैं। वहीं बिजली कड़कने के साथ बादल गरजेंगे और बरसेंगे।

विज्ञापन

सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ने की भविष्यवाणी

सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ने की भविष्यवाणी2 / 5

IMD के अनुसार, इस हफ्ते तटीय महाराष्ट्र और केरल में तापमान बढ़ने से गर्मी और बहुत ज्यादा उमस रहेगी। इस हफ्ते के बाद अप्रैल के पहले हफ्ते में उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में भी अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी होगी, जिससे गर्मी और उमस बढ़ेगी। मौसम विभाग ने इस बार सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ने की भविष्यवाणी की हुई है।

विज्ञापन

पूर्वोत्तर भारत के 8 राज्यों में भारी बारिश होगी

पूर्वोत्तर भारत के 8 राज्यों में भारी बारिश होगी3 / 5

IMD के अनुसार, अगले 2 दिन उपरोक्त 10 राज्यों के अलावा पूर्वोत्तर भारत में भी गरज चमक के साथ बारिश होने का अनुमान हैं। 28 और 29 मार्च को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा,पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी बिजली कड़कने और रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

दिल्ली-NCR में 30 मार्च तक बारिश के आसार

दिल्ली-NCR में 30 मार्च तक बारिश के आसार4 / 5

IMD के अनुसार, दिल्ली में आज 27 मार्च को दोपहर से शाम तक हल्की गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। 29 मार्च को दिनभर 30 से 40 की स्पीड वाली हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। 30 मार्च को भी गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

विज्ञापन

उत्तराखंड-हिमाचल-जम्मू कश्मीर में बारिश-बर्फबारी

उत्तराखंड-हिमाचल-जम्मू कश्मीर में बारिश-बर्फबारी5 / 5

IMD के अनुसार, पहाड़ों पर एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का दौर जारी है। 27 से 30 मार्च तक रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़, पौड़ी, और अल्मोड़ा में बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है। वहीं कांगड़ा, चंबा, कुल्लू, मंडी समेत कई शहरों में पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में बारिश हो सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन