12 May Weather: भयंकर समुद्री तूफान की चेतावनी, 17 राज्यों में धूल भरी आंधी का अलर्ट, जानें कहां-कहां बरसेंगे बादल?

देशभर में गर्मी और बारिश का दौर जारी है। आज सुबह हरियाणा और चंडीगढ़ में मूसलाधार बारिश हुई। तेज हवाएं चलने और आसमान में बादल छाने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान, पश्चिमी विक्षोभ, धूल भरी आंधी और बारिश होने की भविष्यवाणी की हुई है। आइए जानते हैं कि इस हफ्ते कहां-कहां बादल बरसेंगे और कहां-कहां लू चलेगी?

Weather
1 / 6

IMD के अनुसार, 15 मई से उत्तर-पश्चिमी भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो उत्तरी श्रीलंका तट से दक्षिण लक्षद्वीप क्षेत्र तक फैला हुआ है। इसके असर से समुद्री तूफान आने की आशंका है, जिसे लेकर अगले 48 घंटे में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। तूफान को देखते हुए मछुआरों को समुद्र से दूर रहने को कहा गया है।

विज्ञापन

दिल्ली में 3 दिन बारिश का अलर्ट

दिल्ली में 3 दिन बारिश का अलर्ट2 / 6

IMD के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में मौसम साफ है और धूप खिली हुई है। बीते दिन अधिकतम तापमान 37.5 और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। आज शाम तक मौसम करवट बदल सकता है। आज से परसो 14 मई तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 50 से 60 किमी प्रति घंटा स्पीड वाली हवा के झोंके लग सकते हैं।

विज्ञापन

बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

बारिश और बर्फबारी की चेतावनी3 / 6

IMD के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 12 से 15 मई के बीच गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 30-60 किमी प्रति घंटा रफ्तार वाली तूफानी हवाएं चल सकती हैं। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में 12 से 15 मई के बीच हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। गरज, चमक के साथ तेज हवाएं (30-60 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है। कहीं-कहीं धूल भरी आंधी चलने और ओले गिरने के भी आसार हैं।

पूर्वोत्तर के 8 राज्यों में बारिश का अलर्ट

पूर्वोत्तर के 8 राज्यों में बारिश का अलर्ट4 / 6

IMD के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत में 12 से 15 मई के बीच असम, मेघायल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश होने से मौसम ठंडा होगा। गरज, चमक के साथ तेज हवाएं (गति 30-50 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है। 4 दिन में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है और बिजली गिरने की संभावना भी है।

विज्ञापन

बिहार में 5 दिन बारिश की चेतावनी

बिहार में 5 दिन बारिश की चेतावनी5 / 6

IMD के अनुसार, पूर्वी भारत में बिहार, झारखंड, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में 12 से 17 मई के बीच बारिश हो सकती है। गरज, चमक के साथ तेज हवाएं (40-60 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 14 से 16 मई के बीच अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। बिहार में 12 मई को अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है।

दक्षिण भारत के राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

दक्षिण भारत के राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट6 / 6

IMD के अनुसार, मध्य भारत में छत्तीसगढ़ में 13 से 15 मई के बीच हल्की बारिश, गरज, चमक और तेज हवाओं (30-50 किमी प्रति घंटा) के साथ हो सकती है। मध्य महाराष्ट्र, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, आंतरिक कर्नाटक, केरल, माहे, रायलसीमा, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 12 से 17 मई के बीच भारी बारिश होने की संभावना है। बिजली के साथ-साथ ओले भी गिर सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन