Aaj ka Mausam 10 जून: दिल्ली समेत 17 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, मानसून के साथ पश्चिमी विक्षोभ भी एक्टिव

Aaj ka Mausam 10 June 2026: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज देश के 17 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में मानसून सक्रिय है, जबकि उत्तर भारत के कई हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव आ रहा है.

Aaj ka Mausam 10 June 2026, Weather Forecast and Warnings, Aaj ka Mausam, Aaj kaisa rhega mausam, IMD Weather forecast, IMD Weather Forecast 10 June 2026, ALL INDIA WEATHER SUMMARY,
1 / 6

Aaj ka Mausam 10 June 2026: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज एक ओर जहां दक्षिण भारत के केरल, तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है. तमिलनाडु और तेलंगाना में भी भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी है. वहीं, उत्तर भारत में दिल्ली और पंजाब सहित हरियाणा, यूपी और राजस्थान में भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. यहां तेज आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है.

विज्ञापन

दिल्ली, यूपी, बिहार में अचानक बदलेगा मौसम

दिल्ली, यूपी, बिहार में अचानक बदलेगा मौसम2 / 6

भारत मौसम विभाग (IMD) ने 10 जून के लिए देश के 17 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में मौसम अचानक बदल सकता है. बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों (असम, मेघालय आदि) में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट है. कई इलाकों में 80 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है.

विज्ञापन

दिल्ली एनसीआर को मिलेगी गर्मी से राहत

दिल्ली एनसीआर को मिलेगी गर्मी से राहत3 / 6

दिल्ली और आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इससे भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन तेज हवाएं और बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा. वहीं उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है. मुंबई सहित कोंकण-गोवा के तटीय इलाकों में मानसून की सक्रियता के कारण भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

पहाड़ी राज्यों में भी तेज हवाओं का अलर्ट

पहाड़ी राज्यों में भी तेज हवाओं का अलर्ट4 / 6

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान है. पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़क बाधित होने जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं. नैनीताल, चमोली, टिहरी और हरिद्वार सहित कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है. यहाँ अगले कुछ दिनों में 50 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से थंडरस्कॉल चलने की संभावना जताई गई है.

विज्ञापन

राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी बारिश का अनुमान

राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी बारिश का अनुमान5 / 6

भीषण गर्मी झेल रहे राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी और बारिश हो सकती है. मौसम में बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. राजस्थान के जयपुर, सवाई माधोपुर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, बीकानेर, अजमेर, सीकर, पाली और उदयपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. मध्य प्रदेश में विदिशा, कटनी, इंदौर, होशंगाबाद, भोपाल, मुरैना, उज्जैन, अशोक नगर, नीमच, राजगढ़ और सीहोर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है.

दक्षिण भारत के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट

दक्षिण भारत के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट6 / 6

केरल और तमिलनाडु सहित दक्षिण भारत के कई इलाकों में बारिश का अनुमान है. केरल के वायनाड, त्रिशूर, कोट्टायम, एर्नाकुलम, मलप्पुरम, तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, इडुक्की और कोझिकोड में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. तमिलनाडु के चेन्नई, धर्मपुरी, ईरोड, नागपट्टिनम, नीलगिरि, रानीपेट, सलेम और शिवगंगा में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन