चंडीगढ़ से गुजरने वाली 22 ट्रेनें रद्द, 29 के रूट बदले, देखें प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट

22 Trains Cancelled: दिल्ली-अंबाला रेलखंड पर लूप लाइनों के विस्तार, नए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम को स्थापित करने के लिए 7 दिन का ब्लॉक लिया जाएगा. इस दौरान चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें रद्द, डायवर्ट और रिशेड्यूल की गई हैं. इसका असर चंडीगढ़ से आने-जाने वाले हजारों यात्रियों पर पड़ेगा.

TRAIN.jpg_d26803
1 / 6

22 Trains Cancelled: दिल्ली-अंबाला रेलखंड पर रेलवे के तकनीकी कार्यों के चलते शाहाबाद मारकंडा और मोहड़ी रेलवे स्टेशनों के बीच 30 मई से 6 जून तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा. इस दौरान चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें रद्द, डायवर्ट और रिशेड्यूल की गई हैं. रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार इस अवधि में 22 ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि 29 ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा. इसके अलावा 8 ट्रेनों को रिशेड्यूल और 20 ट्रेनों को रेगुलेट किया गया है. इसका असर चंडीगढ़ से आने-जाने वाले हजारों यात्रियों पर पड़ेगा.

विज्ञापन

6 दिन प्री और एक दिन का नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक

6 दिन प्री और एक दिन का नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक 2 / 6

उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल के अनुसार शाहाबाद मारकंडा और मोहड़ी स्टेशनों पर लूप लाइनों के विस्तार, नए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (ईआई) सिस्टम को स्थापित करने के लिए 6 दिन का प्री-नॉन इंटरलॉकिंग (पीएनआई) और एक दिन का नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) ब्लॉक लिया जाएगा.

विज्ञापन

गरीब रथ, शताब्दी और वंदे भारत भी होंगी प्रभावित

गरीब रथ, शताब्दी और वंदे भारत भी होंगी प्रभावित3 / 6

अजमेर-चंडीगढ़ गरीब रथ एक्सप्रेस (12983) को 31 मई और 2 जून को रद्द किया गया है. वहीं गरीब रथ एक्सप्रेस (12984) 1 और 3 जून को नहीं चलेगी. नई दिल्ली-चंडीगढ़ शताब्दी एक्सप्रेस (12045/12046) और अजमेर-चंडीगढ़ वंदे भारत एक्सप्रेस (20977/20978) को 6 जून को रद्द रखा है.

कई लंबी दूरी की ट्रेनों के रूट बदले

कई लंबी दूरी की ट्रेनों के रूट बदले4 / 6

चंडीगढ़-यशवंतपुर कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (22686) को 2 जून को अंबाला-सहारनपुर-मेरठ-गाजियाबाद मार्ग से चलाया जाएगा. ट्रेन पानीपत और नई दिल्ली स्टेशन नहीं जाएगी. चंडीगढ़-मडगांव गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12450) को 1 जून को बदले मार्ग से संचालित किया जाएगा.

विज्ञापन

6 जून को प्रभावित रहेंगी प्रमुख ट्रेनें

6 जून को प्रभावित रहेंगी प्रमुख ट्रेनें5 / 6

6 जून को 12046, 14508, 14507, 14680, 14679, 12925, 12926, 15708, 22430, 14218 और 12715 प्रमुख ट्रेनें प्रभावित रहेंगी, जबकि 30 मई से 5 जून तक 64481, 64532, 14053, 14054, 13051, 13052, 11077, 11905, 20434, 12414, 12983 और 12984 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी.

टिकट रद्द कराने पर मिलेगा रिफंड

टिकट रद्द कराने पर मिलेगा रिफंड6 / 6

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि जिन यात्रियों ने इन तारीखों में यात्रा के लिए अग्रिम टिकट बुक करवाई है, वे टिकट रद्द करवाकर अपना पूरा रिफंड प्राप्त कर सकते हैं. रेलवे की ओर से नियमानुसार राशि वापस की जाएगी. रेलवे सूत्रों के मुताबिक पंजाब और दिल्ली के बीच प्रतिदिन लगभग 3 हजार यात्री इन ट्रेनों से सफर करते हैं. ट्रेनों के रद्द होने और रूट बदलने से यात्रियों के साथ-साथ रेलवे को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. कुछ ट्रेनों को लुधियाना, जाखल, धुरी और सहारनपुर रूट से डायवर्ट कर चलाया जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन