
1 / 9
IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 22 फरवरी को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सुपर-8 का मुकाबला खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में दोनों टीमें अभी तक अजेय रही है और अब सुपर-8 में एक-दूसरे से भिड़ने के लिए तैयार है. मैच से पहले आइए जानते हैं टी20 वर्ल्ड कप में कैसा है दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड?

2 / 9
T20 World Cup 2026, India vs South Africa: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले सुपर-8 मुकाबले में रविवार, 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी. 2024 टी20 वर्ल्ड कप की दोनों फाइनलिस्ट टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी.

3 / 9
भारत और साउथ अफ्रीका दोनों ही टीमें इस समय शानदार फॉर्म में है और ग्रुप स्टेज में अपने सभी चार मैच जीतकर विजयी रथ पर सवार है. अब दोनों टीमें सुपर-8 में भी अपनी लय को बरकार रखना चाहेगी और यह मैच जीतकर सेमीफाइनल की रेस में अपनी दावेदारी मजबूत करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

4 / 9
टी20 वर्ल्ड कप में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आता है. इस टूर्नामेंट के इतिहास में दोनों टीमें अब तक कुल 7 बार आमने-सामने हुईं हैं, जिसमें भारत ने 5 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि साउथ अफ्रीका को सिर्फ दो मैचों में जीत नसीब हुई है.

5 / 9
भारत को सिर्फ टी20 वर्ल्ड कप 2009 और 2022 में साउथ अफ्रीका के हाथों हार मिली थी. वहीं, टीम इंडिया ने 2024 के फाइनल और 2014 के सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका को हराया था. खास बात ये है कि दोनों टीमों के बीच अभी तक भारत में टी20 वर्ल्ड कप का कोई मैच नहीं हुआ है.

6 / 9
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच ओवरऑल टी20I रिकॉर्ड पर नजर डालें तो दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 35 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके हैं. इनमें से टीम इंडिया ने 21 मैच जीते, जबकि साउथ अफ्रीका ने 13 मैच अपने नाम किए हैं. वहीं, एक मैच का बेनतीजा रहा है. भारत में दोनों 16 बार आमने-सामने हुई, जिसमें भारतीय टीम का दबदबा देखने को मिला है.

7 / 9
वहीं, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमों अब तक सिर्फ एक बार भिड़ी हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 30 रनों से मुकाबला जीता था. यह मैच दिसंबर 2025 में खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 231 रनों का स्कोर खड़ा किया था, जिसका पीछा करते हुए अफ्रीकी टीम 201 रन ही बना सकी थी.

8 / 9
भारत की संभावित प्लेइंग XI
ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह.

9 / 9
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग XI
क्विंटन डी कॉक, एडेन मार्कराम, रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, जेसन स्मिथ, मार्को जेनसन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, एनरिक नोर्त्जे, लुंगी एनगिडी, कॉर्बिन बॉश, जॉर्ज लिंडे, ट्रिस्टन स्टब्स, क्वेना मफाका.