
1 / 7
Team India Possible Playing 11 vs England: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच धमाकेदार मैच होने वाला है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के इस सेमीफाइनल मैच का आयोजन 5 मार्च को होगा. टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. यह लगातार तीसरा मौका है जब दोनों टीमें नॉकआउट मुकाबले में आमने-सामने होंगी. टीम इंडिया जीत दर्ज करके फाइनल का टिकट कटाना चाहेगी. सभी के मन में सवाल है कि कप्तान सूर्या और कोच गंभीर प्लेइंग 11 में बदलाव करेंगे, या नहीं. आइए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.

2 / 7
अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे. संजू सैमसन तगड़ी फॉर्म में हैं और उनसे एक बार फिर बड़े स्कोर की उम्मीद होगी. अभिषेक शर्मा को भी नॉकआउट मैच में रनों की बारिश करनी होगी.

3 / 7
संजू की एंट्री के बाद ईशान किशन नंबर 3 पर खेल रहे हैं. सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा पर बड़े मैच में दारोमदार होने वाला है. इंग्लैंड का स्पिन अटैक काफी खतरनाक है लेकिन ये तीनों स्पिन अच्छे से खेलते हैं. तिलक, ईशान और सूर्या मिडल ऑर्डर की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेकर चलेंगे.

4 / 7
हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे के रूप में टीम इंडिया के पास दो तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं. दोनों ही लोअर ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए बड़े-बड़े शॉट लगाने के लिए भी जाने जाते हैं. अगर टॉप ऑर्डर फेल हुआ, तो इनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी.

5 / 7
अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगे. अक्षर पटेल गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी का भी विकल्प प्रदान करते हैं. वरुण चक्रवर्ती का प्रदर्शन पिछले कुछ मैचों में औसत रहा है लेकिन अब इंग्लैंड के खिलाफ उन्हें अपनी स्पिन गेंदबाजी का जादू बिखेरना होगा.

6 / 7
अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह, दोनों तगड़ी फॉर्म में हैं और लगातार विकेट लेते आए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ दोनों को किफायती गेंदबाजी करने के साथ-साथ विकेट झटकने पर फोकस करना होगा. सेमीफाइनल में इन दोनों से बहुत उम्मीदें हैं.

7 / 7
इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह.