
1 / 6
IND vs ENG: टीम इंडिया को अगर एक बार फिर से टी20 विश्व कप का खिताब जीत इतिहास बनाना है तो पहले सेमीफाइनल के मैच में इंग्लैंड की चुनौती से निपटना होगा. इंग्लिश टीम भी इस टूर्नामेंट में कमाल की लय में नजर आ रही है और सुपर 8 के राउंड में अपने सभी मैच जीतते हुए सेमीफाइनल में पहुंची है. ऐसे में टीम इंडिया को समझदारी से प्लेइंग 11 का चुनाव करना होगा. पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री की मानें तो टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया जा सकता है. वो नहीं चाहते कि टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ वाली प्लेइंग 11 के साथ ही उतरे.

2 / 6
रवि शास्त्री चाहते हैं कि टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ मैच में ईशान किशन को ओपनिंग करने के लिए भेजे. उनके साथ संजू सैमसन भारतीय पारी को आगे बढ़ाएं. दोनों ही खिलाड़ी कमाल की लय में नजर आ रहे हैं और इंग्लैंड के खिलाफ तूफानी अंदाज में रन बटोर सकते हैं.

3 / 6
सेमीफाइनल के मैच में रवि शास्त्री नहीं चाहते कि अभिषेक शर्मा टीम का हिस्सा रहें. अभिषेक ने अब तक टूर्नामेंट में खेले 6 मैचों में महज 13.13 की खराब औसत से 80 रन ही बनाए हैं. ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ उनको प्लेइंग 11 से बाहर किया जा सकता है.

4 / 6
अभिषेक शर्मा को प्लेइंग 11 से बाहर करने पर एक खिलाड़ी की जगह खाली हो जाएगी. ऐसे में शास्त्री के अनुसार उनकी जगह रिंकू सिंह की वापसी कराई जाए. रिंकू पिछले 2 मैचों से टीम से बाहर हैं. इंग्लैंड के खिलाफ करो या मरो के मैच में उनको आजमाया जा सकता है.

5 / 6
इस एक बदलाव से ही टीम इंडिया का बल्लेबाजी क्रम पूरी तरह से बदला हुआ नजर आएगा. सूर्यकुमार यादव तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर पाएंगे तो वहीं निचले क्रम के लिए रिंकू सिंह से बेहतर कोई विकल्प नजर नहीं आता है. रिंकू ने नीचे बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को कई मैचों में जीत दिलाई है.

6 / 6
रवि शास्त्रि के अनुसार सेमीफाइनल में भारत की प्लेइंग इलेवन - संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह