
1 / 7
IND vs ENG: टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी. भारतीय टीम इस मैच में जीत हासिल कर फाइनल का टिकट हासिल करना चाहेगी. मैच से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने टीम इंडिया के एक खिलाड़ी को एक्स फैक्टर बताया है, जो किसी भी पल मैच का रुख बदल सकता है.

2 / 7
India vs England, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है और सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि फाइनल में कौन सी दो टीमें पहुंचेंगी. पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड आमने-सामने हैं, जबकि दूसरे में भारत और इंग्लैंड की भिड़ंत होगी. भारत-इंग्लैंड की टीमें बुधवार, 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक-दूसरे से भिड़ेंगी.

3 / 7
भारत-इंग्लैंड के बीच होने वाला सेमीफाइनल मुकाबला भी किसी फाइनल से कम नहीं होगा. दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में हैं और टीम में एक से बढ़कर एक मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं. हालांकि, पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का मानना है कि भारत के लिए जसप्रीत बुमराह इस सेमीफाइनल में गेम चेंजर साबित हो सकते हैं.

4 / 7
कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर बताया कि इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में तेज गेंदबाज बुमराह के 4 ओवर निर्णायक साबित हो सकते हैं और वह किसी भी पल मैच का रुख बदल सकते हैं. आंकड़े खुद इस बात की गवाही दे रहे हैं.

5 / 7
जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ अब तक पांच टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और 9 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उनका औसत 9.11 और इकोनॉमी रेट 5.34 रहा है.

6 / 7
इसके अलावा, कैफ ने पिच को लेकर कहा कि आमतौर पर वानखेड़े में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करती है, क्योंकि ओस आने से लक्ष्य का पीछा आसान हो जाता है. लेकिन इस बार पिच थोड़ा अलग हो सकती है और ओस का असर उतना दिखाई नहीं देगा.

7 / 7
हाल ही के मुकाबलों में दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान नहीं रही है. इंग्लैंड भी वेस्टइंडीज के खिलाफ 180 रन का पीछा करने में संघर्ष करता नजर आया था. कैफ के बयान से साफ होता है कि भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल में वानखेड़े की पिच का मिजाज भी अहम भूमिका निभाएगा. ऐसे में बुमराह के चार ओवर बेहद अहम होंगे.