
1 / 6
Most T20I Runs vs England by Indian Players: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड आमने-सामने होने वाले हैं. इस बड़े मैच के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. दोनों देशों के बीच टी20 क्रिकेट में इतिहास काफी बड़ा रहा है. हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें, तो दोनों देशों के बीच अब तक 29 मैच हुए हैं, जिसमें से 17 मैच भारत ने और 12 इंग्लैंड ने जीते हैं. कुछ ऐसे भारतीय बल्लेबाज रहे हैं, जिन्होंने इंग्लिश टीम के खिलाफ धमाल मचाया है. आइए 5 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाए हैं.

2 / 6
इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी विराट कोहली हैं. उन्होंने 21 टी20 मैचों में हिस्सा लिया और 38.11 के शानदार औसत से 648 रन बनाए. इंग्लैंड के खिलाफ उनका सर्वाधिक स्कोर 80 रन का है और उन्होंने 5 अर्धशतक जड़े हैं. बता दें कि रन के मामले में कोई भी कोहली के आसपास नहीं है.

3 / 6
रोहित शर्मा का रिकॉर्ड भी टी20 अंतर्राष्ट्रीय में शानदार रहा है. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 16 मैचों में हिस्सा लेते हुए 467 रन बनाए. रोहित का इंग्लैंड के खिलाफ एक शतक भी है. रोहित भले ही टी20 अंतर्राष्ट्रीय से संन्यास ले चुके हैं लेकिन आज भी फैंस वर्ल्ड कप 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ उनकी 57 रन की पारी नहीं भूले हैं.

4 / 6
इंग्लैंड के खिलाफ हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन भी कमाल का रहा है. उन्होंने इंग्लिश टीम के खिलाफ खेले गए 20 मैचों में 29.57 के औसत से 414 रन बनाए हैं. उन्होंने इसी बीच 3 अर्धशतक जड़े हैं. अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भी उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

5 / 6
टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन भी इंग्लैंड के खिलाफ तारीफ के लायक रहा है. उन्होंने अब तक 13 मैच खेले हैं, जिनमें 349 रन बनाए हैं. सूर्या का सर्वाधिक स्कोर इंग्लैंड के खिलाफ 117 रन का है. वो अब सेमीफाइनल में भी इंग्लिश टीम का हाल बेहाल करना चाहेंगे.

6 / 6
एमएस धोनी ने हमेशा से ही इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने 14 टी20 मैचों में 49.33 के शानदार औसत से 296 रन बनाए. बता दें कि धोनी का सर्वाधिक स्कोर इसी दौरान 56 रन रहा. धोनी को रिटायर हुए भले ही 7 साल हो गए हों लेकिन टॉप 5 में अभी भी उनका नाम बरकरार है.