
1 / 10
If Dhurandhar Made in Hollywood: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और 1400 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया. ऐसे में अब AI ने फिल्म का हॉलीवुड वर्जन क्रिएट किया है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा गया है कि अगर ये फिल्म हॉलीवुड में बनती तो इसमें Cillian Murphy रहमान डकैत होते और सिडनी स्वीनी यलीना तो रोबर्ट पेंटिसन हमजा बनते. चलिए बताते हैं सभी कैरेक्टर्स के बारे में...

2 / 10
फिल्म 'धुरंधर' में जमील जमाली का रोल राकेश बेदी ने प्ले किया है लेकिन अगर ये फिल्म हॉलीवुड में बनती तो इसमें टॉम हैंक्स इस रोल को प्ले करते. AI जेनरेटेड वीडियो में टॉम हैंक्स कमाल के लुक में नजर आ रहे हैं. (Photo- X)

3 / 10
'धुरंधर' में उजैल बलोच का रोल अहम था. ये रहमान डकैत का भाई था, जिसे एक्टर दानिश ने प्ले किया था. लेकिन अगर इस फिल्म को हॉलीवुड में बनाया जाता है तो जॉन बेर्न्थल इस रोल में नजर आते. (Photo- X)

4 / 10
'धुरंधर' में अजय सान्याल का रोल आर माधवन ने प्ले किया था. लेकिन अगर इस फिल्म को हॉलीवुड में बनाया जाता तो इस रोल में हॉलीवुड एक्टर डेनियल क्रेग ने प्ले करते. AI जेनरेटेड वीडियो में वह इस रोल में कमाल लगे. (Photo- X)

5 / 10
क्रिश्चियन बले अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. वहीं, अगर 'धुरंधर' में वो कास्ट किए जाते तो इसमें उनका रोल मेजर इकबाल का होता, जिसे अर्जुन रामपाल ने निभाया था. (Photo- X)

6 / 10
'धुरंधर' में चौधरी असलम का किरदार संजय दत्त ने प्ले किया था. उन्हें इस रोल में काफी पसंद किया गया था लेकिन अगर इस फिल्म को हॉलीवुड में बनाया जाता तो रसल क्रो चौधरी असलम के किरदार को निभाया होता. (Photo- X)

7 / 10
वहीं, एक्ट्रेस मोनिका बेलुची 'धुरंधर' में अगर कास्ट की जातीं तो उल्फत के किरदार में होतीं. सौम्या टंडन ने आदित्य धर की फिल्म में इस रोल को प्ले किया था. (Photo- X)

8 / 10
'धुरंधर' में रहमान डकैत का अहम रोल रहा है. फर्स्ट पार्ट में रहमान की हैवानियत को दिखाया गया. इस रोल को अक्षय खन्ना ने प्ले किया था और वह स्क्रीन पर छा गए थे. ऐसे में अगर इस फिल्म को हॉलीवुड में बनाया जाता तो किलियन मर्फी इस भूमिका में नजर आते. (Photo- X)

9 / 10
'धुरंधर' में यालीना का किरदार भी काफी कमाल का रहा. आदित्य धर की फिल्म में इस रोल को सारा अर्जुन ने प्ले किया था और इसमें उन्हें काफी पसंद किया गया था. लेकिन अगर इसे हॉलीवुड में बनाया जाता तो AI के मुताबिक इस रोल को सिडनी स्वीनी प्ले करतीं. (Photo- X)

10 / 10
'धुरंधर' का अहम रोल हमजा अली का रहा. आदित्य ने अपनी फिल्म में रणवीर सिंह को इस किरदार के लिए कास्ट किया था और दर्शकों ने उन्हें काफी पसंद किया था. ऐसे में अगर हॉलीवुड में ये फिल्म बनती तो रोबर्ट पेंटिसन हमजा के किरदार में होते. (Photo- X)