
1 / 6
SA vs NZ: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. ऐसे में दोनों ही टीमें इस मुकाबले में अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 के साथ उतरने वाली है. जिसके कारण दोनों ही टीमों को कुछ बड़े बदलाव करने होंगे. पिच को देखने के बाद भी दोनों कप्तान अपना फैसला बदल सकते हैं.

2 / 6
पहला सेमीफाइनल मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. जहां पर बल्लेबाजों को मदद मिलती है. ऐसे में टीमें अपने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों के साथ ही मैदान पर उतर सकती हैं. स्पिनरों का इस मैदान पर बहुत ज्यादा रोल भी नहीं रहने वाला है.

3 / 6
अफ्रीकी टीम प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती है. जॉर्ज लिंडे, एनरिक नॉर्टजे और क्वेना मफाका को पिछले मैच में मौका मिला था, लेकिन अब टीम अपने स्टार खिलाड़ियों की वापसी कराने वाली है. ऐसे में केशव महाराज, मार्को यानसेन और कगिसो रबाडा की प्लेइंग 11 में वापसी होगी.

4 / 6
कीवी टीम प्लेइंग 11 में एक बड़ा बदलाव कर सकती है. कोलकाता के पिच पर स्पिनरों को बहुत ज्यादा मदद नहीं है. ऐसे में ईश सोढ़ी की जगह प्लेइंग 11 में काइल जैमीसन को मौका मिल सकता है. जिससे तेज गेंदबाजी को और मजबूत किया जा सकता है.

5 / 6
न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11- टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, लॉकी फर्ग्यूसन.

6 / 6
साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11- एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, केशव महाराज, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, मार्को यानसेन, लुंगी एनगिडी.