
1 / 7
ईरान और इजरायल के बीच टकराव तेज हो चुका है, इस टकराव में अमेरिका भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है. हाल ही में अमेरिका और इजरायल के संयुक्त ऑपरेशन के बाद ईरान ने कई अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल दागे और इजरायल पर हमला किया है. ऐसे युद्ध में पूरी दुनिया की नजर ईरान पर टिकी हुई है. इसी बीच एक दिलचस्प सवाल भी उठ रहा है कि, ईरान की करेंसी के मुकाबले भारतीय रुपया कितना मजबूत है? आखिर 10,000 भारतीय रुपये ईरान में कितने रियाल के बराबर होते हैं? आइए जानते हैं.

2 / 7
ईरान की करेंसी 'ईरानी रियाल' दुनिया की कमजोर मुद्राओं में गिनी जाती है. इसी कारण जब भारतीय रुपये को रियाल में बदला जाता है तो रकम बहुत बड़ी दिखाई देती है.

3 / 7
मौजूदा एक्सचेंज रेट्स के अनुसार एक भारतीय रुपये का 1 रुपये या 14368.83 ईरानी रियाल के बराबर है. वहीं 10,000 रुपये की बात करें तो, यह रकम लगभग 14.37 करोड़ रियाल है.

4 / 7
पिछले कई सालों से ईरान की अर्थव्यवस्था दबाव में रही है. अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध, कम विदेशी निवेश, सीमित व्यापार और जारी जंग ने देश की आर्थिक स्थिति को कमजोर किया है. इसका सीधा असर वहां की मुद्रा और आम लोगों की आय पर पड़ा है.

5 / 7
रियाल में भारतीय रुपये की रकम बड़ी दिखने के बावजूद वहां जीवन मुश्किल है, क्योंकि वहां महंगाई काफी ज्यादा है. रोजमर्रा की चीजें, खाने-पीने का सामान और अन्य सेवाएं ईरान में बहुत महंगी हैं.

6 / 7
ईरान में महंगाई दर लंबे समय से ऊंची बनी हुई है, जब महंगाई बढ़ती है तो लोगों की खरीदने की ताकत घटती है. यही वजह है कि बड़ी रकम भी कम असरदार साबित होती है और आम नागरिकों को आर्थिक दबाव झेलना पड़ता है.

7 / 7
अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों का असर ईरान की पेमेंट सिस्टम पर भी पड़ा है. वहां कई विदेशी कार्ड सेवाएं काम नहीं करतीं. इसलिए यात्रियों को अक्सर नकद डॉलर या यूरो ले जाकर स्थानीय मुद्रा में बदलवाना पड़ता है, जिससे लेनदेन आसान हो सके. (Image: Pexels)