
1 / 6
Holi Songs: बॉलीवुड के गानों के बिना होली का सेलिब्रेशन अधूरा सा लगता है. कई गाने ऐसे हैं जो काफी फेमस हैं और ऑडियंस के फेवरेट भी हैं. आज हम आपको उन गानों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान हैं. तीनों खान के इन होली सॉन्ग्स के आगे सभी गाने फीके हैं. चलिए आपको भी बताते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन से गाने शामिल हैं?

2 / 6
शाहरुख खान की 'डर' फिल्म का 'अंग से अंग लगाना' गाना भी इस लिस्ट में शामिल है. इस गाने में शाहरुख खान के साथ-साथ सनी देओल और जूही चावला भी इस लीड रोल में शामिल हैं. ये गाना हर होली पार्टी की जान है. इस गाने को अल्का याग्निक, विनोद राठौड़, सुदेश भोंसले और देवकी पंडित गाया है.

3 / 6
'मोहब्बतें' का गाना 'सोनी-सोनी' भी इस लिस्ट में शामिल है. ये गाना भी होली पार्टी के लिए परफेक्ट चॉइस है. इस गाने को सोनाली भटावडेकर, मनोहर शेट्टी और प्रीता मजूमदार गाया है. इस गाने को शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, अमिताभ बच्चन, उदय चोपड़ा, जुगल हंसराज, जिमी शेरगिल, शमिता शेट्टी, किम शर्मा और प्रीति झंगियानी पर फिल्माया गया है.

4 / 6
आमिर खान की फिल्म 'मंगल पांडे' का गाना 'देखो आई होली रंग लाई होली' भी इस लिस्ट में शामिल है. इस गाने में आमिर खान के साथ-साथ रानी मुखर्जी भी लीड रोल में हैं. इस गाने को उदित नारायण, मधुश्री, श्रीनिवास और चिन्मयी श्रीपदा गाया है.

5 / 6
सलमान खान की 'सिकंदर' मूवी का 'बम बम भोले' भी होली पार्टियों की जान है. इस गाने में सलमान खान डांस करते नजर आ रहे हैं. वहीं इस गाने को शान और देव नेगी ने गाया है. इस मूवी में सलमान खान के साथ लीड रोल में रश्मिका मंदाना नजर आईं.

6 / 6
सलमान खान की 'हेलो ब्रदर' का गाना 'चांदी की डाल पर' भी काफी फेमस है. इस गाने में भी होली के सीन्स दिखाए गए हैं. इस गाने की खास बात ये है कि इसे सलमान खान ने ही गाया है और सलमान खान के साथ-साथ अलका याज्ञनिक लीड रोल में हैं. इस गाने में सलमान खान के साथ रानी मुखर्जी लीड रोल में नजर आईं.