
1 / 7
भारत में होली खुशियों और भाईचारे का प्रतीक है, हर साल यहां बड़े धूमधाम से होली का जश्न मनाया जाता है. लेकिन दुनिया में कुछ मुस्लिम देश ऐसे भी हैं जहां होली खेलना कानून के खिलाफ माना जाता है. इन देशों में सार्वजनिक रूप से रंग लगाना या जुलूस निकालना गैरकानूनी है और ऐसा करने पर सख्त कार्रवाई भी की जा सकती है. आइए जानते हैं इन देशों के नाम.

2 / 7
होली भारत का प्रमुख त्योहार है, जो रंगों, मिठाइयों और आपसी प्रेम का संदेश देता है. लोग पुराने मतभेद भूलकर एक-दूसरे को रंग लगाते हैं. लेकिन कुछ इस्लामिक देशों की बात करें, तो वहां का कानून इस तरह के त्योहार को सार्वजनिक रूप से मनाने की इजाजत नहीं देता है.

3 / 7
अब सवाल उठता है ऐसा क्यों, तो बता दें कि कुछ मुस्लिम देशों में धार्मिक नियम बेहद कड़े हैं. वहां गैर-इस्लामी त्योहारों को खुले तौर पर मनाने की अनुमति नहीं होती. सार्वजनिक स्थलों पर रंग खेलना सामाजिक व्यवस्था के खिलाफ माना जाता है, इसलिए लोग ऐसे उत्सव निजी दायरे में ही सीमित रखते हैं.

4 / 7
अफगानिस्तान में तालिबान शासन के बाद धार्मिक कानून और सख्त हुए हैं. हिंदू और सिख समुदाय की संख्या बहुत कम है, इसलिए होली सार्वजनिक रूप से नहीं मनाई जाती. अगर कोई खुले में रंग खेलता है, तो गिरफ्तारी या कानूनी कार्रवाई हो सकती है.

5 / 7
सऊदी अरब में लंबे समय तक गैर-इस्लामी त्योहारों के सार्वजनिक आयोजन पर प्रतिबंध रहा है. भारतीय कभी-कभी निजी परिसरों या दूतावास में होली मनाते हैं. सार्वजनिक जगहों पर रंग खेलना कानून का उल्लंघन माना जाता है.

6 / 7
कतर और ओमान जैसे खाड़ी देशों में धार्मिक स्वतंत्रता सीमित है. यहां होली जैसे त्योहार खुले मैदान में नहीं मनाए जाते. प्रशासन की अनुमति से निजी कार्यक्रम हो सकते हैं, लेकिन बिना अनुमति रंग खेलना जुर्माना या कार्रवाई का कारण बन सकता है.

7 / 7
इन देशों में सजा स्थानीय कानून पर निर्भर करता है. कुछ जगहों पर जुर्माना लगाया जा सकता है, जबकि गंभीर मामलों में गिरफ्तारी या जेल भी संभव है. विदेशी नागरिकों के लिए वीजा रद्द या देश से बाहर भी निकालने का खतरा रहता है. (Image: Pexels)