
1 / 10
Ank Jyotish: अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक के जातक बिल्कुल होली के रंगों की तरह रंग-बिरंगे होते हैं. उनकी उपस्थिति से ही जीवन में बहार आ जाती है. यह लोग भीड़ में खुशहाली और जोश भर देते हैं. इनका स्वभाव ऊर्जा से भरा हुआ होता है.

2 / 10
अंक ज्योतिष के जरिए आप व्यक्ति के बारे में पता लगा सकते हैं. अंक आपकी पर्सनालिटी को काफी रिवील कर सकते हैं. इनमें मूलांक का विशेष महत्व होता है. मूलांक के जरिए आप व्यक्तियों का स्वभाव और व्यवहार पता लगा सकते हैं. (Credit- Pinterest)

3 / 10
मूलांक 1-9 तक होता है, जिसमें कुछ ऐसे अंक होते हैं, जो होली के रंगों की तरह रंग-बिरंगे और खुशहाली लेकर आते हैं. इनके पास होने से आपको ऊर्जा महसूस होगी. साथ ही इनके आसपास होने से आपको धन लाभ, सुख का अनुभव और प्रेम महसूस होगा. (Credit- Pinterest)

4 / 10
इससे पहले ये जान लेते हैं कि मूलांक निकालते कैसे हैं. तो मूलांक बहुत आसानी से निकलता है. अपनी जन्म तारीख के अंकों को जोड़कर एक अंक बनाओ. जैसे अगर जन्म 15 तारीख को है, तो 1 + 5 = 6 मूलांक होगा. इसी तरह 23 तारीख का मूलांक 2 + 3 = 5 होता है. हर मूलांक का अपना रंग, स्वभाव और प्रभाव होता है. (Credit- Pinterest)

5 / 10
मूलांक 3 वाले लोग बहुत खुशमिजाज होते हैं. ये आध्यात्मिक, अनुशासित और हमेशा हंसते-खेलते रहते हैं. इनके आने से घर में हंसी-खुशी बढ़ जाती है. जैसे होली में पीला और हरा रंग ताजगी लाता है, वैसे ही ये लोग जीवन में नई ऊर्जा भर देते हैं. (Credit- Pinterest)

6 / 10
मूलांक 5 वाले लोग मिलनसार, बुद्धिमान और संतुलित होते हैं. ये हर उतार-चढ़ाव में मजबूत रहते हैं. इनकी तेज दिमागी से पैसे और सफलता आसानी से आती है. जीवन में इनके आने से जैसे नीला और हरा रंग तरोताजा करता है, वैसे ही खुशहाली फैल जाती है. (Credit- Pinterest)

7 / 10
मूलांक 6 सबसे ज्यादा धन और समृद्धि लाने वाला माना जाता है. ये लोग कला-प्यार करने वाले, आकर्षक और सकारात्मक होते हैं. इनके घर में आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है. जैसे होली में गुलाबी और लाल रंग प्यार बिखेरते हैं, वैसे ही ये लोग परिवार में सुख-शांति भर देते हैं. (Credit- Pinterest)

8 / 10
मूलांक 6 और 3 जैसे अंक जीवन में आते ही खुशहाली लाते हैं. इनके लोग दयालु, प्यार करने वाले और परिवार को जोड़ने वाले होते हैं. इनके कारण घर में धन आता है, रिश्ते मजबूत होते हैं और हर काम में सफलता मिलती है. जैसे होली के रंग सबको एक साथ लाते हैं, वैसे ही ये लोग सबको खुश रखते हैं. (Credit- Pinterest)

9 / 10
बॉलीवुड के कई एक्टर्स भी इन्हीं मूलांक से संबंध रखते हैं, जैसे कि रश्मिका मंदाना, दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा, यह सभी लोग मूलांक 5, कोई मूलांक 6 तो कोई मूलांक 3 से संबंध रखता है. इनके जीवन में खुशहाली भरी हुई है. (Credit- Pinterest)

10 / 10
Disclaimer: यह लेख ज्योतिष शास्त्र और सामान्य जानकारियों की मदद से लिखा गया है. News24 इसमें बताए गए तथ्यों की पुष्टी नहीं करता. (Credit- Pinterest)