
1 / 7
Holi Market In Delhi: होली का त्योहार जैसे-जैसे करीब आता है, दिल्ली के बाजार रंगों और उत्साह से भर जाते हैं. हर गली में गुलाल, पिचकारी और मिठाइयों की खुशबू महसूस होने लगती है. ऐसे में कम कीमत में अच्छी होली की शॉपिंग हो जाए, तो मजा दुगना हो जाता है. ऐसे में अगर आप भी सस्ते में सबसे अच्छी शॉपिंग करना चाहते हैं, तो आइए आपको बताते हैं दिल्ली की 5 बेस्ट सस्ती मार्केट्स, जहां कम बजट में शानदार खरीदारी की जा सकती है.

2 / 7
दिल्ली का सदर बाजार इस लिस्ट में सबसे ऊपर है. होली की खरीदारी के लिए सदर बजार बेहद मशहूर है. यहां थोक रेट पर रंग-गुलाल, पिचकारी, पार्टी स्प्रे और सजावटी सामान मिल जाता है. ऑर्गेनिक और हर्बल रंग भी किफायती कीमत पर मिल जाती हैं. कम दाम में ज्यादा सामान खरीदने के लिए यह बाजार बेहतरीन विकल्प माना जाता है.

3 / 7
अगर आप होली पर घर के लिए गुजिया, नमकीन और ठंडाई का सामान लेना चाहते हैं, तो चांदनी चौक अच्छा विकल्प है. यहां पुरानी और भरोसेमंद मिठाई की दुकानें हैं, जिनका स्वाद बहुत शानदार रहता है. साथ ही कुर्ते, साड़ियां और एथनिक कपड़े भी बजट में मिल जाते हैं, जो त्योहार की रौनक बढ़ा देते हैं.

4 / 7
होली के मौके पर अगर आप अपनों के लिए गिफ्ट खरीदना चाहते हैं तो करोल बाग जरूर जाएं. यहां गुलाल, ड्राई फ्रूट्स और मिठाइयों से सजे खूबसूरत गिफ्ट हैम्पर कम कीमत में मिलते हैं. अलग-अलग बजट में रेडीमेड पैक उपलब्ध रहते हैं, जिन्हें आप अपनी जरूरत के अनुसार तैयार भी करवा सकते हैं.

5 / 7
होली के दिन पहनने के लिए सस्ते और स्टाइलिश कपड़ों की तलाश है तो लाजपत नगर का रुख किया जा सकता है. यहां व्हाइट कुर्ते, रंग-बिरंगे दुपट्टे, गॉगल्स और फुटवियर कम कीमत में मिल जाते हैं.

6 / 7
सरोजिनी नगर खासतौर पर कॉलेज स्टूडेंट्स और युवाओं के बीच बहुत पंसद की जाने वाली मार्केट है. यहां कम दाम में ट्रेंडी कपड़े और एक्सेसरीज मिलती हैं, साथ ही होली के मौके पर सफेद टी-शर्ट, कुर्ते और रंगीन स्कार्फ की अच्छी वैरायटी भी आपको यहां देखने को मिल जाएंगी, जिससे त्योहार का मजा और बढ़ जाता है.

7 / 7
इस बात का ख्याल रखें कि होली खेलते समय त्वचा और आंखों की सुरक्षा बेहद जरूरी है. इसलिए कोशिश करें कि हर्बल और ऑर्गेनिक रंग ही खरीदें. पैकेट पर सामग्री की जानकारी जरूर पढ़ें और बहुत सस्ते लेकिन अज्ञात ब्रांड से बचें. (Image: Pexels/AI)