
1 / 9
Bank Holidays for Holi 2024: अगर आप मार्च में बैंक का काम निपटाने की सोच रहे हैं तो पहले आपको जान लेना चाहिए कि RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट में बैंकों की कब-कब छुट्टियां हैं.

2 / 9
होली 2026 की तारीखों और बैंक की छुट्टियों को लेकर कन्फ्यूजन होना स्वाभाविक है, क्योंकि इस बार होली पर चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) का साया है. ऐसे में अगर बैंकों में आपका काम है और आप होली के हिसाब से बैंक का प्लान बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए वाकई ये जानना जरूरी है कि बैंकों में होली की छुट्टी कब होगी.

3 / 9
RBI (भारतीय रिजर्व बैंक) हर महीने की छुट्टियों की सूची जारी करता है. लिस्ट में कुछ छुट्टियां ऐसी होती है, जो देश के हर बैंक में लागू होती हैं. लेकिन कई छुट्टियां राज्यों के अनुसार होती हैं. ऐसे में बैंकों में छुट्टी है या नहीं, इसके बारे में जाने बगैर अगर आप बैंक चले गए, तो हो सकता है कि आपको वहां ताला लटका मिले. इसलिए यह जरूरी है कि आरबीआई (RBI) की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें.

4 / 9
होली पर बैंकों की छुट्टी कब?: आजकल हर त्योहार की दो तारीखें आने लगी हैं. ऐसे में लोगों के मन में ये कंफ्यूजन है कि होली के लिए बैंकों में कब छुट्टी रहेगी. कुछ लोगों का मानना है कि बैंक 3 मार्च को बंद रहेंगे, तो वहीं कुछ लोगों को लग रहा है कि 4 मार्च को बैंक बंद रहेंगे. बता दें कि होली के मौके पर अलग-अलग शहरों में कुल 3 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. यानी अलग-अलग राज्यों में 2, 3 और 4 मार्च की छुट्टियां हैं.

5 / 9
2 मार्च को यहां बंद रहेंगे बैंक: 2 मार्च को होलिका दहन है. इस मौके पर कानपुर और लखनऊ के बैंकों में छुट्टी रहेगी. बाकी पूरे देश में बैंक खुले रहेंगे. अगर आप इन दो शहरों के रहने वाले हैं, 2 मार्च को बैंक बंद मिलेंगे.

6 / 9
3 मार्च को इन शहरों में छुट्टी: 3 मार्च को कुछ शहरों में बैंकों की छुट्टी रहेगी. जैसे ि मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, जयपुर, पटना, रांची, भोपाल, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, नागपुर, पणजी, बेलापुर, गंगटोक और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे. इन शहरों के अलावा बाकी शहरों में बैंक सामान्य दिनों की तरह ही खुले रहेंगे.

7 / 9
4 मार्च को ज्यादातर शहरों में बैंकों में छुट्टी: होली, 4 फरवरी को है और पूरे उत्तर भारत और मध्य भारत के शहरों जैसे कि नई दिल्ली, अहमदाबाद, लखनऊ, कानपुर, पटना, रांची, चंडीगढ़, शिमला, जम्मू, रायपुर, भुवनेश्वर, अगरतला, ईटानगर, शिलॉन्ग और इंफाल जैसे शहरों में बैंक बंद रहेंगे.

8 / 9
इन त्योहारों के अलावा 14 मार्च (दूसरा शनिवार) और 28 मार्च (चौथा शनिवार) के साथ-साथ सभी रविवारों को भी बैंक बंद रहेंगे. हालांकि शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन UPI, नेट बैंकिंग और मोबाइल ऐप के जरिए आप फंड ट्रांसफर और बिल भुगतान जैसे काम 24x7 कर सकते हैं. 31 मार्च को वित्तीय वर्ष का आखिरी दिन होता है. इस दिन बैंक खुले तो रहते हैं लेकिन पब्लिक डीलिंग (Public Dealing) अक्सर नहीं होती, क्योंकि कर्मचारी क्लोजिंग के काम में व्यस्त होते हैं.

9 / 9
मार्च के महीने में और भी छुट्टियां (Bank Holidays March 2026) : होली के अलावा 13 मार्च को चापचर कूट के चलते आइजोल में बैंक बंद रहेंगे. 17 मार्च को शब-ए-कद्र की वजह से जम्मू और श्रीनगर के बैंक की छुट्टी रहेगी और 19 मार्च को गुड़ी पड़वा तेलुगु नव वर्ष और नवरात्र की शुरुआत के कारण मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद समेत कई दक्षिण भारतीय शहरों में बैंक की छुट्टी रहेगी.वहीं 20 मार्च को रमजान और जुमत उल विदा के कारण जम्मू, श्रीनगर, कोच्ची, त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे और 21 मार्च को ईद और सरहुल के मौके पर कोच्चि, शिमला और तिरुवनंतपुरम को छोड़कर देश के अधिकतर हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे. 26 और 27 मार्च को राम नवमी के मौके पर जयपुर, लखनऊ, कोलकाता और अहमदाबाद जैसे शहरों में बैंक बंद रहेंगे. 31 मार्च को भी अलग अलग शहरों में बैंक की छुट्टी रह सकती है.