
1 / 8
Hema Malini Holi Song: बॉलीवुड की बसंती Hema Malini ने एक बार ऐसा होली का गाना शूट किया था, जिसमें वे 8 महीने की प्रेग्नेंसी लिए हुए डांस कर रही थी. उन्होंने अपने कॉस्ट्यूम के पीछे अपना बेबी बम्प छुपाया था और पूरा शूट खत्म किया. यह होली का चर्चित गाना है.

2 / 8
बॉलीवुड की बसंती Hema Malini की अदाओं का हर कोई दीवाना है. हर कोई इनकी खूबसूरती के आगे अपना दिल रखते हैं. उनकी एक्टिंग और फिल्मी दुनिया से जुड़े कई किस्से हर जगह फेमस हैं. ऐसा ही एक किस्सा बड़ा प्रचलित हैं, जिसमें एक्ट्रेस 8 महीने की गर्भवती होने पर भी होली का ये गाना शूट कर रही थी.

3 / 8
यह गाना फिल्म 'राजपूत' (1982) का "भागी रे भागी बृजबाला" है. यह गाना करीब 5 मिनट 41 सेकंड लंबा है और इसमें धरमेंद्र और हेमा मालिनी साथ नाचते दिखते हैं. जब यह गाना शूट हो रहा था, तब हेमा मालिनी आठ महीने की प्रेग्नेंट थीं.

4 / 8
इस गाने की शूटिंग के दौरान हेमा अपनी पहली बेटी ईशा देओल को जन्म देने वाली थी. इतनी बड़ी प्रेग्नेंसी में भी उन्होंने पूरे जोश से डांस किया. हेमा जी ने हाल ही में इंडियन आइडल 15 शो में बताया कि उन्होंने अपना बेबी बंप कॉस्ट्यूम से छिपाया था. उन्होंने खास कपड़े और एंगल से शूटिंग की ताकि किसी को पता न चले.

5 / 8
यह गाना फिल्म 'राजपूत' में आता है, जिसमें राजेश खन्ना भी थे. लता मंगेशकर और अन्य गायकों की आवाज में यह गाना रंग बिरंगे होली के मजे दिखाता है. यह गाना आज भी होली के त्योहारों में जगह जगह बजाया जाता है. और लोग इस पर खूब नाचते हैं.

6 / 8
इस गाने में हेमा मालिनी और धरमेंद्र की जोड़ी बहुत अच्छी लगती है. लोग आज भी होली पर इसे बजाते हैं और साथ नाचते हैं. गाने में होली खेलने का मजा, रंग डालना और मस्ती साफ दिखती है. हेमा मालिनी का यह काम दिखाता है कि वे कितनी मेहनती और समर्पित थीं.

7 / 8
यह किस्सा बताता है कि हेमा अपना काम को लेकर कितनी सीरियस हैं. उन्होंने अपनी 8 महीने की प्रेग्नेंसी के दौरान भी काम करना नहीं छोड़ा था और वे लगातार अपने पति धर्मेंद्र के बाद साथ इस गाने में डांस करती हुईं नजर आईं.

8 / 8
बता दें कि हेमा मालिनी की यह पहली होली होगी, जिसमें धर्मेंद्र उनके साथ नहीं होंगे. यह समय उनके लिए कठिन है, जिसमें उन्हें अपने पति के बिना यह खास त्योहार देखना पड़ेगा. हेमा और धर्मेंद्र की लव स्टोरी पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी फेमस है, जिसमें उन्होंने अपने प्यार को पाने के लिए सभी चीजों की परवाह छोड़ दी.