बार-बार सूज जाते हैं मसूड़े? शरीर में कम हो सकता है ये जरूरी विटामिन

Gum Swelling: कई बार मसूड़ों में सूजन आ जाती है, जिसकी वजह से दांत और मुंह में दर्द होने लगता है. अगर वक्त पर ध्यान ना दिया जाए तो परेशानी बढ़ जा सकती है. इसलिए शरीर पर दिखने वाले संकेत की पहचान करें और विटामिन की कमी को पूरा करें.

Masudo Ki Sujan Kaise Kam Kare
1 / 6
किन चीजों से मिलेगा विटामिन सी? Image Credit- Freepik

Masudo Ki Sujan Kaise Kam Kare: मसूड़ों में सूजन, दर्द या खून आना अक्सर लोग सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन बार-बार मसूड़ों में सूजन होना शरीर में किसी जरूरी विटामिन की कमी का संकेत भी हो सकता है. खराब ओरल हाइजीन के अलावा पोषण की कमी से मसूड़ों की सेहत को सकती है. ऐसे में समय रहते कारण जानना जरूरी होता है. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं मसूड़े में सूजन आने के कारण-

विज्ञापन

किस विटामिन की कमी से सूज सकते हैं मसूड़े?

किस विटामिन की कमी से सूज सकते हैं मसूड़े? 2 / 6

मसूड़ों की सूजन का सबसे बड़ा कारण अक्सर Vitamin C की कमी मानी जाती है. Vitamin C शरीर में कोलेजन बनाने में मदद करता है, जो मसूड़ों और दांतों को मजबूत रखने के लिए जरूरी होता है. इसकी कमी होने पर मसूड़े कमजोर पड़ने लगते हैं और उनमें सूजन या खून आने की समस्या हो सकती है.

विज्ञापन

Vitamin C की कमी के संकेत

Vitamin C की कमी के संकेत 3 / 6

इस दौरान कई तरह के संकेत देखने को मिलते हैं. ब्रश करते समय खून आता है और मुंह से बदबू आने लगती है. दांत कमजोर होने लगते हैं और शरीर थका हुआ महसूस करता है.

विटामिन सी क्यों जरूरी है?

विटामिन सी क्यों जरूरी है?4 / 6

विटामिन सी शरीर की इम्यूनिटी मजबूत करने के साथ मसूड़ों को बैक्टीरिया से बचाने में भी मदद करता है. यह सूजन कम करने और घाव जल्दी भरने में मददगार माना जाता है.

विज्ञापन

किन चीजों से मिलेगा विटामिन सी?

किन चीजों से मिलेगा विटामिन सी? 5 / 6

अपने आहार में खट्टे फल जरूर शामिल करें. संतरा, मौसंबी और नींबू को खाएं. आप आंवला को इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खा सकते हैं. आप टमाटर या हरी सब्जियों को भी खा सकते हैं.

क्या सिर्फ Vitamin C की कमी ही वजह है?

क्या सिर्फ Vitamin C की कमी ही वजह है? 6 / 6

कई बार विटामिन डी या बी12 की वजह से हो सकता है और फोलिक एसिड की कमी भी मसूड़ों की समस्या बढ़ा सकती है. इसके अलावा, ज्यादा मीठा खाना, स्मोकिंग और सही तरीके से ब्रश न करना भी सूजन का कारण बन सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन