अस्थमा को किन चीजों से है नफरत? ज्यादातर लोग नहीं जानते ये जरूरी हेल्थ टिप्स

Asthma Mein Dhul Mitti Se Allergy Hona: अस्थमा एक ऐसी बीमारी है, जिसे पूरी तरह से ठीक नहीं किया जा सकता. इसलिए आपको सही लाइफस्टाइल के साथ दवा और ट्रिगर्स से बचाव पर खास ध्यान देना होगा. अगर आप ऐसा नहीं करते तो अस्थमा की परेशानी ज्यादा बढ़ सकती है और जीना मुश्किल हो सकता है.

How do you treat dust asthma
1 / 6
क्या अस्थमा के मरीजों को धूल मिट्टी से परेशानी होती है?

Can Dust Cause Asthma Attack: अस्थमा एक ऐसी बीमारी है जिसमें एयरवेज में सूरज या संकुचन होने लगता है. इसकी वजह से सां लेने में तकलीफ और सीने में जकड़न होने लगती है. खांसी और घबराहट जैसी समस्याएं होने लगती है. अगर ध्यान ना दिया जाए तो परेशानी थोड़ी ज्यादा बढ़ जाती है, खासतौर से अपनी लाइफस्टाइल पर क्योंकि कुछ चीजें ऐसी हैं जिनसे अस्थमा को नफरत होती है. अगर आपको या घर में किसी को अस्थमा की बीमारी है तो यह समझना जरूरी है कि आखिर हेल्दी रहने के लिए किन चीजों से दूरी बनाने की जरूरत है. अगर ऐसा नहीं किया जाता तो अस्थमा के अटैक का खतरा बढ़ जाता है.  

विज्ञापन

क्या अस्थमा के मरीजों को धूल मिट्टी से परेशानी होती है?

क्या अस्थमा के मरीजों को धूल मिट्टी से परेशानी होती है? 2 / 6

यह सच है कि अस्थमा के मरीजों को धूल मिट्टी से दिक्कत होती है. अगर घर की चीजों पर धूल होती है तो अस्थमा की बीमारी बढ़ सकती है. इसलिए नियमित सफाई, गर्म पानी से बेडशीट धोना और घर में धूल कम रखना फायदेमंद हो सकता है. इसे भी पढ़ें- डायबिटीज में पैरों की समस्या क्या होती है? आपको नजर आएं ये संकेत तो न करें नजरअंदाज

विज्ञापन

खुशबू और केमिकल्स से परेशानी

खुशबू और केमिकल्स से परेशानी 3 / 6

अस्थमा के लोगों को खुशबू और केमिकल्स से भी परेशानी हो सकती है. अगर आपके रूम में फ्रेशनर, परफ्यूम, अगरबत्ती, पेंट, कीटनाशक स्प्रे और कुछ सफाई वाली चीजें हैं तो इससे अस्थमा के लोगों के दिक्कत हो सकती है. अच्छी वेंटिलेशन के साथ इनका इस्तेमाल कम करें.

पालतू जानवरों के बालों से एलर्जी

पालतू जानवरों के बालों से एलर्जी  4 / 6

कुत्ते, बिल्ली या अन्य पालतू जानवरों के बाल और स्किन के सूक्ष्म कण कुछ लोगों में एलर्जी और अस्थमा के लक्षण बढ़ा सकते हैं. अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है तो आपको एक बार डॉक्टर से बात करने की जरूरत है.

विज्ञापन

ठंडी हवाएं चलना

ठंडी हवाएं चलना 5 / 6

बहुत ठंडी और शुष्क हवा कुछ लोगों में सांस की नलियों को संकुचित कर सकती है. इसलिए बाहर निकलते समय नाक और मुंह को स्कार्फ या मास्क से ढकना अच्छा हो सकता है. इससे आपके नाक में धूल नहीं जाएगी और आपको परेशानी नहीं होगी.

अस्थमा के मरीज क्या करें?

अस्थमा के मरीज क्या करें?6 / 6

आपको अपने ट्रिगर्स की पहचान करनी और उनसे बचने की कोशिश करनी है. साथ ही, घर की नियमित सफाई करनी है, ताकि धूम को आसानी से साफ किया जा सके. हालांकि, अगर इसके बात सांस लेने में परेशानी नजर आए तो डॉक्टर से पास जाना ना भूलें. इसे भी पढ़ें- मानसून के दौरान जोड़ों का दर्द क्यों बढ़ जाता है? ऑर्थोपेडिक से जानिए 5 मुख्य कारण अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन