नसें डैमेज होने पर दिखते हैं ये 5 लक्षण, हाथ-पैरों में पनपने लगती हैं दिक्कतें

Nerve Damage Symptoms: नर्व्स का डैमेज होना एक गंभीर दिक्कत है जिसे समय रहते पहचानना और इलाज शुरू करना जरूरी होता है. ऐसे में यहां जानिए नर्व डैमेज होने पर शरीर में किस-किस तरह के लक्षण नजर आने लगते हैं.

Nerve Damage ke lakshan
1 / 7
Nerve Damage ke lakshan

Nerve Damage Signs: ठीक तरह से ना उठना-बैठना या सोने की गलत पॉजीशन होना नसों पर दबाव डालने लगता है. इससे नसों की दिक्कतें पनपने लगती हैं और शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर इसका प्रभाव पड़ने लगता है. ऐसे में नर्व्स को डैमेज होने से बचाना जरूरी होता है. शरीर के किसी भी हिस्से की नर्व डैमेज हो सकती है लेकिन यह ज्यादातर हाथ-पैरों में होता है. किसी तरह की चोट लगने से भी नर्व डैमेज की संभावना बढ़ जाती है. ऐसे में यहां जानिए नर्व डैमेज होने पर किस-किस तरह के लक्षण नजर आने लगते हैं.

विज्ञापन

झनझनाहट या सुन्नपन

झनझनाहट या सुन्नपन 2 / 7

नर्व डैमेज होने पर हाथ-पैरों में झनझनाहट होने लगती है या सुन्नपन रहने लगता है. अगर ऐसा अक्सर ही होता है तो डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी है.

विज्ञापन

मसल्स की कमजोरी

मसल्स की कमजोरी 3 / 7

मसल्स में कमजोरी रहने लगती है. नर्व डैमेज होने पर हाथ और पैरों की मसल्स में कमजोरी महसूस होती है.

कसाव महसूस होना

कसाव महसूस होना 4 / 7

नर्व डैमेज होने पर ऐसा महसूस होता है जैसे आपने हाथ-पैरों में बहुत टाइट ग्लव्स या जुराब पहने हुए हैं.

विज्ञापन

दर्द रहना

दर्द रहना 5 / 7

एकदम से दर्द महसूस होने लगता है. यह दर्द पैरों में, एंकल्स पर, हथेलियों पर, कलाई में या आर्म में महसूस हो सकता है.

इलेक्ट्रिक शॉक जैसी सनसेशन

इलेक्ट्रिक शॉक जैसी सनसेशन 6 / 7

नर्व डैमेज होने का एक बड़ा लक्षण यह है कि आपको अचानक से ही शरीर में बजिंग सनसेशन महसूस होती है जो हल्के इलेक्ट्रिक शॉक जैसी लगती है.

विज्ञापन

इस संकेत को ना करें इग्नोर

इस संकेत को ना करें इग्नोर 7 / 7

नर्व डैमेज होने का एक सबसे बड़ा संकेत यह है कि अक्सर ही आपके हाथों से चीजें गिरने लगती हैं. अगर आप भी जो चीज पकड़ते हैं वो हाथ से छूटकर गिर जाती है तो यह नर्व डैमेज का संकेत है. यह भी पढ़ें -

हाई सोडियम से बढ़ सकता है ब्लड प्रेशर, जानिए Sodium से भरपूर किन चीजों को डाइट से बाहर करना है जरूरी

  अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन